पुणे

Pune Crime News: सावधान! कहीं आपकी जेब में तो नहीं 500 के नकली नोट, DRI ने जब्त किए दो लाख की जाली करेंसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 02:26 PM IST

Pune Crime News: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नकली नोट की तस्करी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। डीआरआई अधिकारियों ने 500 रुपये के कुल 400 नकली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में विभाग ने कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Image

पुणे में तस्करों के पास से दो लाख रुपये के नकली नोट बरामद

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • डीआरआई ने नकली नोट की तस्करी करने वाले एक गिरोह को किया गिरफ्तार
  • अधिकारियों ने 500 रुपये के कुल 400 नकली नोट बरामद किए
  • मामले में विभाग ने कुल 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Pune Crime News: अगर आपकी जेब में 500 रुपये का नोट है तो एक बार उसको जरूर ध्यान से देख लें, कहीं वह नकली तो नहीं है। बीते कुछ वक्त से बाजार में नकली नोट का प्रसार तेजी से हो गया है। एक जांच एजेंसी ने नकली नोट की तस्करी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो 500 रुपये के नकली नोटों की तस्करी कर रहा था। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की पुणे क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने देश में नकली नोटों की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और दो लाख रुपये के नकली नोटों को जब्त कर लिया है।

मामले पर जानकारी देते हुए डीआरआई ने कहा है कि यह कार्रवाई इस साल 12 अक्टूबर को पुणे सीमा शुल्क के अधिकारियों के सहयोग से की गई है। डीआरआई अधिकारियों की टीम ने तेजी से कार्रवाई की और मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को खड़की बाजार लेन से एल्फिंस्टन रोड पार करते वक्त गिरफ्तार किया है।

दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

डीआरआई के अधिकारियों ने उस व्यक्ति से 500 रुपये के कुल 400 नकली नोट बरामद किए, जिनकी कीमत 2 लाख रुपये है। इन नोटों को अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है। इसके बाद डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई ने अपनी जांच में पाया है कि आरोपी बांग्लादेश से भारत में नकली नोटों की तस्करी कर रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

डीआरआई ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी नकली नोट की तस्करी में काफी वक्त से शामिल थे। एक गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई ने यह कार्रवाई की और तीनों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने एक गिरोह को और गिरफ्तार किया था, जो 2000 रुपये के नकली नोट की तस्करी कर रहा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article