पुणे

Pune में गार्ड का मर्डरः हत्यारों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम कि लाश देख थर-थर कांप गए सब!

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 09:40 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक सिक्योरिटी गार्ड की बेरहमी के हत्या की गई है। पुलिस को उसका शव की नाक और सिर कपड़े से बंधा मिला है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शख्स एक निजी कंपनी के गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काफी वक्त से काम कर रहा था।

Image

निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे में एक सिक्योरिटी गार्ड की बेरहमी से हत्या
  • शव की नाक और सिर कपड़े से बंधा मिला
  • पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Pune Crime News: अपराध की कुछ घटनाएं दिल दहला देने वाली होती हैं। कुछ अपराध ऐसे होते हैं, जिनको समझने और आरोपी को पकड़ने में पुलिस को समय लग जाता है। हालांकि पुलिस अपराधियों की हर चाल पर सतर्क होकर नजर रखती है। अब पुणे में हत्या ही एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस हत्यारे की पहचान और तलाश की कोशिश कर रही है। घटना पुणे के हडपसर इलाके की है। यहां एक निजी कंपनी के गोदाम में 55 साल के एक सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मृतक की पहचान कसनीत कृष्ण महाजन (55) के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला था। मामले पर पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कसनीत कृष्ण महाजन की नाक और सिर कपड़े से बंधा हुआ था। वह एक निजी कंपनी के लिए सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काफी वक्त से काम कर रहा था।

हाथ-पैर बांधकर हत्या को अंजाम दिया

पुलिस के मुताबिक कसनीत कृष्ण महाजन जब गोदाम में काम कर रहा था। उसी वक्त कुछ अज्ञात बदमाश गोदाम में घुसे और उस पर हमला किया। पुलिस के अनुसार शव देखकर लगता है कि पहले हमलावरों ने कसनीत कृष्ण महाजन की काफी पिटाई की। फिर कपड़े से उसके हाथ-पैर बांधकर हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस को शक है कि कसनीत कृष्ण महाजन की मौत शुक्रवार से सोमवार के बीच हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस को मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम

घटना का पता उस वक्त चला जब गोदाम में काम करने वाले लोगों ने कसनीत कृष्ण महाजन का शव बंधा हुआ पाया। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी हडपसर थाने के पुलिस अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पास के ससून अस्पताल भेज दिया। इसके बाद हडपसर थाने में मंगलवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article