पुणे

Pune Airport News: पुणे एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा में नहीं होने देगा ढील, लगाई गई स्पेशल मशीन, सुरक्षा कर्मियों की भी संख्या बढ़ेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 08:16 PM IST

Pune Airport Administration: पुणे एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है। एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती किए जाने की तैयारी चल रही है। तीन स्पेशल एक्स-रे मशीनों को एयरपोर्ट पर लगवाया गया है। अब कुल 9 एक्स-रे मशीनों से यात्रियों के सामानों की जांच हो सकेगी। एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

Image

पुणे एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तीन स्पेशल एक्स-रे मशीनें लगाई

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन स्पेशल एक्स-रे मशीन लगाई गईं
  • 41 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की होगी तैनाती
  • एयरपोर्ट पर बढ़ रही भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने लिया निर्णय

Pune News: पुणे एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टर्मिनल में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यात्रियों के बैग और यात्रियों की जांच जल्द हो इसके लिए तीन अतिरिक्त स्पेशल एक्स-रे मशीन लगाई गई हैं। ये मशीनें डोमेस्टिक टर्मिनल में लगवा दी गई हैं।

बता दें कि, एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक में स्पेशल एक्स-रे मशीनों की संख्या नौ हो गई है। दूसरी तरफ सीआईएसएफ के जवानों की भी संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुणे एयरपोर्ट पर 41 अतिरिक्त जवानों की तैनाती किए जाने की तैयारी है। यात्रियों की सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए बस एयरपोर्ट प्रशासन का यही उद्देश्य है।

दिनभर में लगभग 30 हजार लोग करते हैं सफर

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से एयरपोर्ट पर बढ़ रही भीड़ एयरपोर्ट प्रशासन की दृष्टि से चिंता का विषय बना हुआ था। दिनभर में लगभग 30 हजार से अधिक लोग पुणे एयरपोर्ट से सफर कर रहे हैं। बीते दिनों कुछ लोगों ने बढ़ती भीड़ पर नाराजगी व्यक्त की थी। कुछ लोगों ने तो सीधे नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी इसकी शिकायत कर दी थी। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने भीड़ को विभक्त करने और उसको नियंत्रित रखने के लिए कई योजना तैयार करते हुए यह कवायद की है।

यात्रियों की सुरक्षा एयरपोर्ट प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण

जानकारी के लिए बता दें कि, पुणे एयरपोर्ट के संचालक संतोष ढोके के अनुसार, यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए उनको कम संख्या में बांटना महत्वपूर्ण हो गया था। यह कार्य एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से सफलतापूर्वक किया गया है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर निर्णय लेते हुए उस पर तत्काल अमल किया गया है। पुणे एयरपोर्ट के संचालक के अनुसार, पुणे एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना उनका पहला कर्तव्य है। इसको लेकर जो भी महत्वपूर्ण निर्णय हो सकेगा, वह लिए जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article