पुणे

पुणे हार्ट अटैक से शख्स की मौत, जिम में वर्कआउट करते हुए गई जान

Pune: पुणे के पिंपरी चिंचवड में एक 37 वर्षीय शख्स की जिम में वर्कआउट करते हुए मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही यह शख्स वर्कआउट पूरा करने के बाद पानी पीने के लिए बैठा तो उसे अचानक चक्कर आने लगे और वह गिर गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शख्स की मौत हो गई।

Image

पुणे में जिम में वर्कआउट करते हुए गई एक शख्स की जान (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड में वर्कआउट करते हुए एक शख्स की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शख्स जिम में वर्कआउट कर रहा था, तभी उसे हार्ट अटैक आ गया। शख्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय मिलिंद कुलकर्णी के रूप में हुई है। वह अपने घर के पास स्थित जिम में अक्सर वर्कआउट करने के लिए जाते थे। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 6 महीने पहले ही मिलंद ने जिम की मेंबरशिप ली थी। वह अपने समय के अनुसार, जिम जाया करते थे। उनका रूटीन रेगुलर नहीं था। अपनी डेली लाइफ में से उन्हें जब समय मिलता था वह जिम चले जाते थे।

मिलिंद अन्य दिनों की तरह शुक्रवार (1 अगस्त) को वर्कआउट करने के लिए जिम गए थे। अपना पूरा वर्कआउट करने के बाद जैसे ही वह पानी पीने के लिए बैठ तो उन्हें चक्कर आने लगे और वह गिर गए। उन्हें गिरता हुआ देख जिम में मौजूद अन्य लोग तुरंत उनके पास पहुंचे और मिलिंद को अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मिलिंद की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मिलिंद की जांच की और उन्हें मृत घोषित किया। शुरुआती अनुमान के अनुसार, मिलिंद की मौत दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक आने से हुई है।

वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के बढ़े मामले

बीते कुछ सालों से वर्कआउट के दौरान मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुख्य तौर पर सामने आई घटनाओं में हार्ट अटैक के कारण लोगों की मौत ज्यादा मानी जा रही है। कभी सुबह जॉगिंग पर निकलने व्यक्ति की हार्ट अटैक की खबर मिलती है तो कभी जिम में वर्कआउट करते हुए मौत की खबर सामने आई है। पिछले साल भी एक 35 वर्षीय युवक की जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आने से मौत हुई थी। इतना ही नहीं बीते महीनों में एक युवक को बाइक चलाते हुए हार्ट अटैक आया था।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!