पुणे

Nasik News: भाई ने नहीं दिए शराब पीने के रुपये, युवक ने घर में लगा दी आग; पूरा सामान जलकर राख

महाराष्ट्र के नासिक में एक व्यक्ति ने शराब पीने के रुपये न मिलने पर अपने ही घर में आग लगा दी। हालांकि, दमकल विभाग की टीम ने इसे समय रहते आग पर काबू पा लिया।

Image

नासिक में युवक ने घर में लगाई आग

नासिक : शहर के उत्तमनगर में एक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए रुपये न मिलने पर अपने ही घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा फर्नीचर समेत भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया।

अपने ही घर में आग लगाने वाले संदिग्ध का नाम सुरेश काले है, अंबाद पुलिस ने इस मामले में काले को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में काले के एक रिश्तेदार संतोष काले ने अंबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। संतोष काले अपने दो मंजिला घर ग्राउंड फ्लोर पर अकेला रहता था और ऊपर मंजिल पर भाई का परिवार रहता था ।

बाइक से पेट्रोल निकाल कर घर में लगाई आग

दरअसल, 04 अगस्त सोमवार को दोपहर वह ऊपर गया और अपने परिवार से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उन्होंने मना कर दिया तो वह गुस्से में नीचे गया। फिर घर के सामने खड़ी एक दोपहिया गाड़ी से पेट्रोल निकाला और घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और कमरे को बाहर से बंद करके भाग गया।

घर से धुआं निकलते ही इलाके के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिडको दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत पानी डालकर आग बुझाई। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article