पुणे

Pune: ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड के घर से प्रेमी ने चुराया 27 तोला सोना, ऐसे पकड़ा गया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 08:48 PM IST

Pune Police Action: पुणे पुलिस के पास एक प्रेमी के प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद उसके घर में चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के घर से 27 तोला सोना और कैश चोरी कर लिया था।

Image

पुणे में आशिक बन गया चोर, जानिए मामला।

KEY HIGHLIGHTS
पुणे के भारती विद्यापीठ थाने का मामला
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से आरोपी प्रेमी की तलाश की
प्रेमिका को सबक से सिखाने के लिए भेष बदलकर की चोरी

Pune News: प्रेमिका ने ब्रेकअप किया तो पुणे का एक प्रेमी इतना नाराज हुआ कि उसने सबक सिखाने की ठान ली। लेकिन उसके कारनामे ने उसे हवालात की सैर करा दी। गर्लफ्रेंड भी चली गई और चोरी भी पकड़ ली गई। बता दें कि गर्लफ्रेंड को मजा चखाने के लिए प्रेमी ने उसके घर से 27 तोला सोना चुरा लिया। साथ में कुछ कैश भी चोरी कर लिए। आंबेगांव के लक्ष्मी गार्डन सोसाइटी में रहने वाली प्रेमिका ने इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए भारती विद्यापीठ की पुलिस चोर को ढूंढने में जुट गई।

बता दें कि पुलिस ने जब घटनास्थल और उसके आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। पुलिस ने जब उस संदिग्ध व्यक्ति की सही से तलाश करनी शुरू की तो वो पेशे से कलाकर और उस लड़की का एक्स ब्वॉयफ्रेंड निकल गया। उससे थोड़े ही दिनों पहले गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप किया था।

लाखों के जेवरात और सामान बरामद

मिली जानकारी के अनुसार भारती विद्यापीठ पुलिस ने चोर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 27 तोला सोना भी जब्त कर लिया गया है। साथ ही कैश और 14 लाख 67 हजार रुपए के मूल्य की कीमती सामान भी बरामद कर लिए गए हैं। बता दें कि ब्रेकअप के बाद प्रेमी काफी गुस्से में था। वह अपनी प्रेमिका को सबक सिखाना चाहता था। इसलिए उसने भेष बदलकर रात के अंधेरे में प्रेमिका के घर घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सोना डार्लिंग का सोना किया चोरी

बता दें कि आरोपी पास ही के पद्मावती इलाके में रहता है। आरोपी का नाम सुमित बाबू परदेसी है। 2 अक्टूबर की रात को उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिस गर्लफ्रेंड को वह सोना डार्लिंग, सोना डार्लिंग कह कर बुलाता था, उसी का 27 तोला सोना लेकर गायब हो गया। आरोपी सुमित बाबू परदेसी से पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

आरोपी ने बताया चोरी की वजह

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस की पूछताछ में सुमित ने बताया है कि उसे तब भी उतना बुरा नहीं लगा था जब उसकी प्रेमिका ने उसके साथ ब्रेक अप कर लिया। उसे ज्यादा बुरा तो तब लगा जब वो किसी और के साथ हंस-हंस कर बातें किया करती थी। इसलिए एक्स लवर ने यू ट्यूब वीडियो देखकर चोरी करने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद चेहरे पर बड़ा सा मास्क लगा कर वह चोरी करने पहुंच गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज उसकी गर्लफ्रेंड को दिखाया तो प्रेमिका ने हाव-भाव से पुलिस को यह बता दिया था कि कभी जिसने उसका दिल चोरी किया था, उसी ने आज उसके गहने भी चुरा लिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article