शहर

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए बंद, स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ को देख लिया फैसला

रात को निकलने वाली प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को उनके स्वास्थ्य और बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अनिश्चित काल के लिए बंद किया गया है। यह सूचना श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन द्वारा जारी की गई है।

Image

प्रेमानंद महाराज

श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन द्वारा गुरुवार, 6 जनवरी यानी आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया गया है। इस पोस्ट में प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को लेकर जानकारी दी गई है। जारी पोस्ट के अनुसार, रात 2 बजे होने श्री हित राधा केलि कुंज जाने वाली पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए बंद किया गया है। इसका अर्थ ये है कि महाराज जी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों को उनके दर्शन नहीं हो पाएंगे।

पदयात्रा बंद करने की वजह

श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन द्वारा जारी किए लेटर के अनुसार, "आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 2 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।"

पहले भी बंद की गई थी पद यात्रा

इससे पहले एक बार हाथरस हादसे के दौरान भी पद यात्रा को कुछ समय के लिए रोका गया है। हाथरस में 121 महिलाओं और बच्चों की मौत के बाद संत समाज बेहद दुखी थे। जिसके चलते संतों ने भीड़ की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया था। उस दौरान भी एक लेटर जारी किया गया था, जिसमें रात्रि के दौरान होने वाली पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए बंद किया गया था और भक्तों से रास्ते में खड़े होने और भीड़ न लगाने की अपील की गई थी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article