प्रयागराज

प्रयागराज में उमेश पाल के परिजन से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 24, 2023, 12:07 AM IST

Umesh Pal murder Update: अतीक अहमद को पिछली 28 मार्च को प्रयागराज की एक अदालत ने वर्ष 2006 में उमेश पाल के अपहरण के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

UP Deputy CM met Umesh Pal Family in Prayagraj:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को उमेश पाल के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उमेश पाल की इसी साल फरवरी में प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मौर्य ने बाद में संवाददाताओं से कहा, 'मैं उनके (उमेश पाल के) घर (उनकी हत्या के बाद) नहीं जा सका था। उनके परिवार का प्रत्येक सदस्य मेरे परिवार के सदस्य की तरह है। मैं यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार के सदस्यों से बात करने आया था। हमने (सरकार की ओर से) कदम उठाए हैं, ताकि जहां तक परिवार की सुरक्षा का सवाल है, कोई ढिलाई न बरती जाए।'

उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रयागराज और उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त रखने के लिए प्रयास किए हैं और ये आगे भी जारी रहेंगे।गौरतलब है कि प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में इसी साल 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो पुलिस सुरक्षाकर्मियों की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल वर्ष 2005 में हुई बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थे।

तीन हमलावरों ने दोनों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी

उमेश पाल की पत्नी जया पाल की शिकायत पर 25 फरवरी को पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अतीक और अशरफ को उमेश पाल की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया गया था पिछली 15 अप्रैल को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाए जाते वक्त तीन हमलावरों ने दोनों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी।

'पुलिस धमकी देने वालों से निपटने के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम'

अतीक अहमद और अशरफ के मारे जाने को लेकर आतंकी संगठन अलकायदा से कथित खतरे के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा, 'पुलिस पर पूरा भरोसा है। यह प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के लिए सुरक्षा कवच है। हमारी पुलिस धमकी देने वालों से निपटने के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article