Prayagraj Republic Day 2023: प्रयागराज में इस बार माघ मेले में गुरुवार को संगम के तीरे पर बसी तंबुओं की नगरी में आस्था और देशभक्ति के रंग का अनूठा मिश्रण दिखा। रिपब्लिक डे व वसंत पंचमी का एक साथ संयोग बना तो जहां एक और त्रिवेणी में लाखों ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं प्रमुख पंडालों और शिविरों में वंदे मातरम के उद्घोष के साथ तिरंगा भी फहराया गया। बता दें कि, गुरुवार को अल सुबह से ही श्रद्धालु संगम के तीरे जुटने शुरू हो गए थे। जिसमें स्नान व पुण्य के दान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। गौरतलब है कि, माघ मेले के चौथे स्नान पर्व वसंत पंचमी पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई।
प्रयागराज
Prayagraj Republic Day 2023: संगम के तीरे पर दिखी देशभक्ति, पांडालों में लहराए तिरंगे, लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 26, 2023, 10:55 PM IST
Prayagraj Republic Day 2023: संगम के तीरे पर बसी तंबुओं की नगरी में आस्था और देशभक्ति के रंग का अनूठा मिश्रण दिखा। रिपब्लिक डे व वसंत पंचमी का एक साथ संयोग बना तो प्रमुख पंडालों और शिविरों में वंदे मातरम के उद्घोष के साथ तिरंगा भी फहराया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर गंगा के तट से धर्म अध्यात्म सहित राष्ट्र प्रेम का संदेश दुनिया को देने के लिए संत समाज एकत्रित हुआ।
Prayagraj Republic Day 2023: संगम के तीरे पर दिखी देशभक्ति, पांडालों में लहराए तिरंगे, लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी
KEY HIGHLIGHTS
- 75 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई वसंत पंचमी पर श्रद्धा की डुबकी
- संगम के तीरे पर बही देशभक्ति के संदेश की बयार
- साधु-संतों ने किया अपने शिविरों में ध्वजारोहण
