प्रयागराज

प्रयागराज : राहत भरी खबर ! संगम नगरी को होली पर मिली 176 अतिरिक्त बसें, कई शहरों का सफर होगा आसान, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 01:33 PM IST

Prayagraj: शनिवार से 176 अतिरिक्त बसें संचालित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि, ये अतिरिक्त बसें प्रयागराज के 9 रूटों पर स्थित शहरों के पैसेंजर्स को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी। रेल में सफर करने वाले पैसेंजर्स को भी रेलवे ने राहत दी है। होली पर मुंबई की ओर से बड़ी तादाद में लोग अपने घरों की ओर लौटेंगे। इन्हीें लोगों की सुविधा को लेकर ट्रेन संख्या-04115/04116 का संचालन 6 से 21 मार्च तक किया जाएगा।

Image

प्रयागराज से कई शहरों के लिए होली पर चलेगी 176 अतिरिक्त बसें (फाइल फोटो )

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज से 9 शहरों के लिए चलेंगी 176 अतिरिक्त बसें
  • होली पर्व को देखते हुए परिवहन विभाग के किए खास इंतजाम
  • रेलवे ने भी पैसेंजर्स को दी राहत संचालित होगी होली स्पेशल ट्रेन

Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज के लोगों के लिए ये एक राहत भरी खबर है। यूपी रोडवेज की ओर से होली के त्योहार को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। होली पर्व पर लोगों को बस से सफर कर अपने घर जाने की राह सुगम करने को लेकर परिवहन विभाग की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

महकमे के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार से 176 अतिरिक्त बसें संचालित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि, ये अतिरिक्त बसें प्रयागराज के 9 रूटों पर स्थित शहरों के पैसेंजर्स को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बसों में लगातार बढ रही भीड़ व यात्रियों को राहत देने के चलते ये निर्णय किया गया है। जिसके चलते लोग त्योहार के मौके पर आसानी से अपने घर जा सकेंगे।

इन मार्गों पर दौड़ेंगी आज से बसें

परिवहन विभाग के रिजनल मैनेजर एमके त्रिवेदी के मुताबिक, कुल 176 अतिरिक्त बसों का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है। जिसमें सबसे ज्यादा बसें प्रयागराज से रायबरेली होते हुए लखनऊ मार्ग तक चलेंगी। वहीं प्रयागराज-जौनपुर, गोरखपुर मार्ग पर भी अधिक बसें चलेंगी। इसी प्रकार प्रयागराज से अयोध्या, प्रयागराज से वाराणसी मार्ग, प्रयागराज से मीरजापुर मार्ग व प्रयागराज से लखनऊ होकर दिल्ली जाने के लिए भी 9 बसें चलाई जा रही हैं। रिजनल मैनेजर के मुताबिक इन रूटों पर सबसे अधिक यात्री भार रहता है, इसलिए इन रूटों पर अधिक संख्या में बसों को संचालन किया जाएगा।

रेलवे ने भी दी पैसेंजर्स को राहत

होली के त्योहार के मौके पर रेल में सफर करने वाले पैसेंजर्स को भी रेलवे ने राहत दी है। जिसके तहत रेल प्रशासन द्वारा भी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसका सीधा असर मुंबई की ओर सेे प्रयागराज आने वाले पैसेंजर्स पर पड़ेगा। रेलवे ने प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) व मुंबई से संगम नगरी के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नाॅर्दन- सेंट्रल रेलवे के चीफ पीआरओ हिमांशु शेखर के मुताबिक होली पर मुंबई की ओर से बड़ी तादाद में लोग अपने घरों की ओर लौटेंगे। इन्हीें लोगों की सुविधा को लेकर ट्रेन संख्या-04115/04116 होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 6 से 21 मार्च तक किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article