प्रयागराज

Prayagraj News: प्रयागराज में 16 अक्टूबर को अधिकारियों, कर्मचारियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 10:04 PM IST

Prayagraj News: प्रयागराज कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में 16 अक्टूबर को सरकारी कर्मचारियों का नि:शुल्क स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी संजय खत्री ने कहा कि, एक विशेष पहल के तहत शिविर का आयोजन करेंगे।

Image

प्रयागराज जिलाधिकारी संजय खत्री

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • संगम सभागार में स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री
  • 16 अक्टूबर को सरकारी कर्मचारियों का नि:शुल्क स्वास्थ परामर्श शिविर का होगा आयोजन
  • स्वास्थ शिविर में होगी फ्री जांच, ईसीजी और मधुमेह की भी कराई जाएगी जांच

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में 16 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक सरकारी कर्मचारियों का नि:शुल्क स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एक विशेष पहल के तहत संपादक एवं नियोजक अक्षय सिंह और अभिनव शर्मा ने कहा कि, शिविर का शुभारंभ प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री करेंगे। अक्षय सिंह ने कहा कि, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ का ध्यान को रखते हुए यूनाइटेड मेडिसिटी और दिल्ली मेदांता के डाॅ. नरेश त्रेहन के संयुक्त प्रयासों से हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. एस.के तनेजा, न्यूरोलॉजिस्ट डाॅ. सुनील कुमार , श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.के कुशवाहा और यूनाइटेड मेडिसिटी के निदेशक डाॅ. प्रमोद कुमार से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने प्रयागराज के संगम सभागार में स्वास्थ शिविर में फ्री जांच, ईसीजी और मधुमेह की जांच भी कराई जाएगी। यह प्रयास रहेगा की परिसर में आए सभी लोगों को सही परामर्श के साथ-साथ जॉब स्ट्रेस को कैसे संभाला जाए। अपने स्वास्थ का कैसे सही रख रखाव किया जाए। स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री करेंगे। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

जिला अधिकारी परिसर में 16 अक्टूबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

अपर निदेशक व संयोजक पेंशन अदालत पीके सिंह ने कहा है कि, मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 21 अक्टूबर को 11 बजे आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में मण्डलीय पेंशन अदालत की बैठक आयोजित की जाएगी। प्रयागराज जिला अधिकारी संजय खत्री ने बताया कि, स्वास्थ्य शिविर की सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। स्वास्थ्य शिविर 16 अक्टूबर को जिला अधिकारी परिसर के संगम सभागार में आयोजित की जा रही है। जिसमें शहर व ग्रामीण के सभी लोग शामिल होकर स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं। जिसमें दिल्ली मेदांता के डाॅ. नरेश त्रेहन के संयुक्त प्रयासों से हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. एस.के तनेजा, न्यूरोलॉजिस्ट डाॅ. सुनील कुमार , श्वांस रोग विशेषज्ञ डाॅ. बी.के कुशवाहा और यूनाइटेड मेडिसिटी के निदेशक डाॅ. प्रमोद कुमार उपस्थित रहेंगे। वही जिला अधिकारी संजय खत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर स्वास्थ्य शिविर के लिए दिशा निर्देश दिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article