प्रयागराज

Prayagraj News: त्‍योहार पर ट्रेन से घर जाने में अब नहीं होगी परेशानी, इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, जानें डिटेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:41 PM IST

Prayagraj News: दीपावली व छठ पूजा पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच राहत भरी खबर है। प्रयागराज रेलवे स्‍टेशन से होकर जाने वाली कई ट्रेनों में उत्‍तर-मध्‍य रेलवे ने अतिरिक्‍त कोच लगाने का फैसला किया है। ये कोच छठ पूजा तक ट्रेनों में लगे रहेंगे।

Image

प्रयागराज से चलने वाली कई ट्रेनों में लगे अतिरक्ति कोच।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. प्रयागराज हमसफर समेत कई ट्रेनों में लगे एसी कोच
  2. सुबेदारगंज सुपरफास्ट जैसी ट्रेनों में स्‍पीलर कोच लगे
  3. दिवाली से लेकर छठ पूजा तक लगे रहेंगे अतिरिक्‍त कोच

Prayagraj News: दीपावली व छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। कई ट्रेनों में जहां लंबी वेटिंग चल रही है तो कई में टिकट बुकिंग ही बंद हो गई है। यात्रियों को हो रही इस समस्‍या को दूर करने के लिए उत्‍तर-मध्‍य रेलवे ने अहम फैसला लिया है। रेलवे ने प्रयागराज से विभिन्‍न स्‍थानों से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्‍त कोच लगाने का फैसला किया गया है। यह कोच प्रयागराज हमसफर समेत लंबी दूरी की कई ट्रेनों में लगेंगे। इस संबंध में रेल प्रशासन ने ट्रेनों की संशोधित संरचना भी जारी कर दी है।

रेलवे ने इस सुविधा की जानकारी देते हुए उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि, झांसी से चलकर कोलकता तक जाने वाली 22198/22197 प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में एक एसी तृतीय श्रेणी का कोच लगाया गया है। यह कोच 21 अक्टूबर से चार नवंबर तक लगा रहेगा। इसी तरह वापसी में 23 अक्टूबर से छह नवंबर तक इसमें अतिरिक्त कोच की व्यवस्था रहेगी।

इन ट्रेनों में भी लगे एसी और स्‍लीपर कोच

सीपीआरओ ने बताया कि, इसी तरह 22437/22438 प्रयागराज- आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस में भी एसी तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्‍त कोच लगाया गया है। यह कोच 26 अक्टूबर से पांच नवंबर तक लगा रहेगा। इसके अलावा 12275/12276 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस में 27 अक्टूबर को व वापसी में 28 अक्टूबर को अतिरिक्त एसी कोच लगेगा। वहीं, सूबेदारगंज-सिकंदराबाद के बीच चलने वाली 04121/04122 सुबेदारगंज सुपरफास्ट (साप्ताहिक) में स्लीपर श्रेणी का एक कोच लगाया गया है। यह कोच 20 से 27 अक्टूबर तक लगेगा, जबकि वापसी में कोच की सुविधा 21 से 28 अक्टूबर तक रहेगी।

इसी तरह, गाड़ी 14116/14115 प्रयागराज जंक्शन-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस में भी एक एसी तृतीय श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया गया है। वहीं, प्रयागराज संगम और बरेली के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14307 एवं 14308 में एक स्लीपर कोच और 13 नवंबर तक और प्रयागराज और चंडीगढ़ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14217 एवं 14218 में भी एक स्लीपर कोच लगाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article