प्रयागराज

Prayagraj Crime: सिर कटी लाश मिलने के मामले में नया मोड़, हत्यारोपी की हुई पहचान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 12:14 AM IST

Prayagraj Crime News: तीन दिन प्रयागराज में पहले मिली सिर कटी युवक की लाश की पहचान कर ली गई है। प्रयागराज पुलिस ने हत्यारोपी को पहचान लिया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान कर चल रही है। पुलिस ने इस मामले का जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।

Image

प्रयागराज में सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता (Representative Image)

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन दिन पहले मिला था युवक का शव
  • शव को जलाने की भी की गई थी कोशिश
  • बिहार के बक्सर का रहने वाला था मृतक

Prayagraj News: प्रयागराज में हत्या के एक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शहर के करछना थाना इलाके के भीरपुर चौकी क्षेत्र में तीन दिन पहले एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से दहशत फैल गई थी। एक बंद ढाबे के सामने शव के मिलने की सूचना पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया था। वारदात वीभत्स तरीके से की गई थी। जानकारी के अनुसार शव को जलाने का भी प्रयास किया गया था। इस वजह से बॉडी की शिनाख्त करना काफी मुश्किल हो गया था।

बता दें कि जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रयागराज पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। साथ ही मुख्य हत्यारोपी का नाम भी सामने आ गया है। करछना थाना इलाके के सर्किल ऑफिसर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक बक्सर बिहार का रहने वाला सूरज गुप्ता बताया जा रहा है। इसी तरह हत्या का शक मृतक के ही एक जानकार पर है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद से ही वह फरार है। जब शक के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा तो कई सबूत भी मिले। वहां से सूरज के कुछ कपड़े मिल गए , जिसके आधार पर पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी माना। फिरोज की पत्नी नजमा को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं, आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस जल्द ही हत्या के कारण का पता लगाने की बात कह रही है।

शव के अंग भी काटे गए थे

मिली जानकारी के अनुसार मामला दो दिन पहले का है। स्थानीय लोगों को यह शव पड़ा हुआ मिला था। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और मामले में जांच शुरू की गई। शव के कई अंग काटकर उन्हें जलाने के भी प्रयास किए गए थे। जिस वजह से मृतक की शिनाख्त उस समय नहीं हो पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और अग्रिम जांच में पता चला कि शव बक्सर के एक युवक का था।

यहां मिला था शव

जानकारी के अनुसार, भीरपुर चौकी इलाके में एक अनमोल ढाबा है, जो काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। गांव के कुछ लोग सोमवार की सुबह ढाबे के सामने से गुजर रहे थे कि तभी उन्हें सड़क के किनारे के एक शव दिखा, शव का सिर कटा हुआ था। यह देख हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस से लोगों ने संपर्क किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article