प्रयागराज

प्रयागराज: सावधान! संगम नगरी में प्रवेश से पहले ध्यान दें, व्हीकल्स की एंट्री 4 दिन तक रहेगी बैन, पढें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 05:57 PM IST

Prayagraj: मौनी अमावस्या के मौके पर हैवी वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री 19 से 23 जनवरी तक बंद रहेगी। मौनी अमावस्या के मौके पर हैवी वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री 19 से 23 जनवरी तक बंद रहेगी। माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के लिए शहर से चलने वाली निजी बसों के संचालन के लिए भी नई व्यवस्था 20 जनवरी और 21 जनवरी को लागू होगी।

Image

प्रयागराज में मौनी अमावस्या तक भारी वाहनों की एंट्री बैन (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • संगम नगरी में मौनी अमावस्या तक हैवी व्हीकल्स की एंट्री बैन
  • 19 से 23 जनवरी तक लागू रहेगी ये व्यवस्था
  • निजी बसों के संचालन के भी मार्ग बदले गए हैं


Prayagraj: संगम नगरी में चल रहे माघ मेले के तहत मौनी अमावस्या के मौके पर हैवी वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री 19 से 23 जनवरी तक बंद रहेगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, मौनी अमावस्या के मौके पर हैवी वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री 19 से 23 जनवरी तक बंद रहेगी।

इस अवधि में जिले की सीमा के भीतर नो एंट्री प्वाइंटों से हैवी वाणिज्यिक वाहनों को शहरी क्षेत्र की ओर एंटर नहीं करने दिया जाएगा। यह बैन सभी वाहनों पर लागू होगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वाहनों को पुलिस चौकी बम्हरौली, टीपी नगर तिराहा, सहसों चौराहा, फाफामऊ थाना,नवाबगंज बाईपास, हबूसा मोड़, 40 नंबर गुमटी, रामपुर चौराहा, घूरपुर थाना गेट, सोरांव बाई पास नो एंट्री प्वाइंट से डायवर्ट किया जाएगा।

निजी बसों का ऐसे होगा संचालन

प्रयागराज यातायात पुलिस के मुताबिक, माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के लिए शहर से चलने वाली निजी बसों के संचालन की भी नई व्यवस्था 20 व 21 जनवरी को लागू होगी। जिसमें मिर्जापुर व रीवा रूट पर चलने वाली निजी बसों का संचालन नवप्रयागम-अरैल मोड़ तिराहे के पास से होगा। इधर, जौनपुर-वाराणसी रूट पर चलने वाली निजी बसों का संचालन ओल्ड जीटी रोड स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र तिराहे से होगा। जबकि अंदावा चौराहा से प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं कानपुर रूट की निजी बसों का संचालन शेरवानी मोड़ के समीप नेहरू पार्क से होगा। हालांकि शेरवानी मोड़ से शहर की तरफ प्रवेश पर रोक रहेगी। लखनऊ व प्रतापगढ़ रूट की निजी बसें फाफामऊ पानी टंकी तिराहे से चलेंगी। वहीं फाफामऊ पानी टंकी तिराहा से शहर की तरफ उनके आने वाले वाहनों पर रोक रहेगी।

ये होगा हैवी व्हीकल्स के लिए डायवर्जन

यातायात पुलिस के मुताबिक, हैवी वाणिज्यिक वाहनों के लिए अंतरजिला डायवर्जन किया गया है। जिसमें रीवा रूट की ओर से आने वाले ट्रकों को थाना घूरपुर, गौहनिया से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं मिर्जापुर रूट की ओर से आने वाले ट्रकों को रामपुर तिराहा से व वाराणसी मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को हबूसा तिराहा से निकाला जाएगा। इधर, जौनपुर मार्ग से आने वाले ट्रकों को सहसों तिराहा व प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले ट्रकों को सोरांव बाईपास व लखनऊ मार्ग से आने वाले ट्रकों को नवाबगंज के बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article