प्रयागराज

Video: अब और न सताया जाये, बचा लें मुख्यमंत्री जी! गिड़गिड़ाता दिखा माफिया अतीक का बेटा अली

अतीक अहमद के बेटे अली ने कहा कि उसे बेवजह 500 किलोमीटर दूर लाया गया है। वह लॉ स्टूडेंट था, फर्जी मुकदमे लगे, जेल में रहते हुए 8 मुकदमे लगा दिये गये।

Image

माफिया डॉन अतीक अहमद का बेटा अली (Video Grab)

नैनी जेल से जिला कारागार झाँसी शिफ्ट किया गया माफिया डॉन अतीक अहमद का बेटा अली अहमद झाँसी पहुंचा तो मुख्यमंत्री से गिड़गिड़ाता दिखा। पुलिस वैन के अंदर से बात करते हुए अली ने कहा मुख्यमंत्री जी से यही निवेदन है कि अब और न सताया जाये, जो हो गया सो हो गया। अन्यथा सताया जा रहा है, उससे बचा लें मुख्यमंत्री जी। रास्ते में उसे पानी तक नहीं दिया गया।

अली ने कहा कि उसे बेवजह 500 किलोमीटर दूर लाया गया है। वह लॉ स्टूडेंट था, फर्जी मुकदमे लगे, जेल में रहते हुए 8 मुकदमे लगा दिये गये। झाँसी जेल में सुरक्षा के सवाल पर अली ने कहा, अल्लाह जानता है, सुरक्षित रहेंगे या नहीं।

बता दें कि प्रयागराज की नैनी जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया डॉन रहे अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को आज यानि 1 अक्टूबर को सुबह नैनी से कड़ी सुरक्षा के बीच झाँसी के लिये रवाना किया गया। झाँसी में वह कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर 2. 45 बजे पहुंचा। जेल के अंदर

झाँसी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि अली अहमद को झाँसी शिफ्ट किये जाने की सूचना प्राप्त हो गयी है। इसको लेकर जेल प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा के संबंध में पूरी तैयारी कर ली गयी है। अली अहमद को सीसीटीवी की निगरानी में रखा जायेगा।

बता दें कि इससे पहले झाँसी के जिला कारागार में कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी भी रह चुके हैं। इसके अलावा झाँसी में ही अली मोहम्मद के भाई असद का भी एनकाउंटर हुआ था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article