प्रयागराज

जौनपुर के कारीगरों ने किया कमाल, महाकुंभ में 'अयोध्या राम मंदिर' का होगा दर्शन

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शहर महाकुंभ के माहौल में पूरी तरह रंगा हुआ है। 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार महाकुंभ में जौनपुर के कलाकारों की कला की विशेष झलक देखने को मिलेगी। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु महाकुंभ के दौरान राम मंदिर के दर्शन भी कर सकेंगे।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शहर पूरी तरह से महाकुंभ के रंग में सराबोर हो चुका है। 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, महाकुंभ में इस बार जौनपुर के कलाकारों की प्रतिभा की झलक देखने को मिलेगी। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु महाकुंभ में भी राम मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।

राम मंदिर का भव्य मॉडल तैयार

दरअसल, जौनपुर के शाहगंज नगर के रहने वाले राजकुमार कसेरा ने महाकुंभ के लिए 6 फीट ऊंचा, 8 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा राम मंदिर का भव्य मॉडल बनाया है। इस मंदिर को अखाड़ा समिति को भेंट किया गया है।

कलाकार राजकुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, "प्रयागराज में इस बार होने वाले महाकुंभ में हमारे बनाए राम मंदिर के भव्य मॉडल के लोग दर्शन कर पाएंगे। हमारी कलाकारी को भी देखेंगे, जो हमारे लिए गर्व की बात है।"

10 दिनों में बनकर हुआ तैयार

बता दें कि राम मंदिर भव्य मॉडल बनाने में लगभग 10 दिनों का समय लगा है। इसे बनाने में प्लाई, थर्माकोल और मोती का इस्तेमाल किया गया है। राजकुमार के परिवार के सदस्यों ने दिन-रात मेहनत करके एक सुंदर भव्य राम मंदिर बनाया है। हालांकि, अभी भी राम मंदिर का एक और मॉडल तैयार किया जा रहा है, जिसे कुंभ मेले में भेंट किया जाएगा।

राजकुमार ने आगे कहा, "उन्हें प्रयागराज के एक दोस्त के माध्यम से महाकुंभ मेले की अखाड़ा कमेटी की तरफ से राम मंदिर मॉडल का निर्माण करने को कहा गया था। जिसके बाद उन्होंने राम मंदिर के मॉडल को बहुत ही शिद्दत और लगन के साथ बनाया और बाद में उसे अखाड़ा कमेटी को सौंपा गया। इसे बनाने में लगभग 15 हजार रुपये का खर्च आया है।"

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार सभी लोग महाकुंभ में संगम स्नान कर मेले की भव्यता का आनंद उठाएं।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article