शहर

कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता को न्याय मिलेगा बोले उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट

कांग्रेस ने उज्जैन में किसान न्याय यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के अलावा युवा, किसान और मजदूर वर्ग से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।

Image

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (फाइल फोटो: pti)

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने उज्जैन में न्याय यात्रा का आयोजन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर जुबानी हमला किया। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि वर्ष 2028 के चुनाव में मध्य प्रदेश में और 2029 के लोकसभा चुनाव में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता को न्याय मिलेगा।

संगठन सृजन अभियान के बाद आयोजित कांग्रेस के इस बड़े प्रदर्शन में कुछ नेताओं में नाराजगी भी दिखाई और उन्होंने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर अपना विरोध भी दर्ज कराया। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज देश में वोट चोरी खुलेआम हो रही है, जबकि किसानों और युवाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है।उन्होंने दोहराया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी किसानों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए डटकर संघर्ष करेगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि 2028 में मध्य प्रदेश में और 2029 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता का न्याय सुनिश्चित है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा नेताओं के राष्ट्रविरोधी बयानों की निंदा करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र कांग्रेस ने अपने खून से सींचा है और कांग्रेस इसे बचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को उज्जैन में अवैध शराब, किसानों की जमीन छीने जाने और खाद-उर्वरक की कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस किसानों की जमीन की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है और करती रहेगी। उज्जैन के महापौर चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह ने हमला बोला और उज्जैन महापौर चुनाव को वोट चोरी का प्रमाण बताते हुए चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया और जनता से अपील की है कि वे अन्याय के खिलाफ कांग्रेस के साथ खड़े हों।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article