Arvind Kejriwal: आप आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार की जमकर तारीफ की है। केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में कहा कि पंजाब की जनता ने लगाई है आप (AAP) सरकार के कामों पर मुहर लगाई है। इस बार साफ सुथरा चुनाव हुआ और पंजाब की 38% जनता ने AAP को वोट दिया। जनता ने भगवंत मान जी की सरकार के कामों, AAP की ईमानदारी और शराफत पर अपनी मुहर लगाई है।
बड़े- बड़े काम हो रहे हैं, बिजली फ्री हो गई, बोले केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, पिछली सरकारों ने पंजाब के खजाने को खाली कर दिया था लेकिन हमने पंजाब सरकार के पैसों की बचत की और लोगों के हित में ईमानदारी से खर्च करना शुरू किया। यहां बड़े- बड़े काम हो रहे हैं, बिजली फ्री हो गई। मुझे याद है कि किसी भी गांव, मोहल्ले में चले जाओ, लोग अपने बिजली के बिल लेकर बैठ जाते थे। आज लोगों के जीरो बिजली बिल आ रहे हैं। ये चमत्कार नहीं तो क्या है। पुराने बिल सारे माफ कर दिए।
आप संयोजक ने कहा- दोस्तों, चार साल सरकार चलाने के बाद आज हमने 70 फीसदी सीटें जीती हैं। 38 प्रतिशत वोट हमारे काम का है। गुंडागर्दी का नहीं है, भ्रष्टाचार का नहीं है, शराफत का वोट है, शरीफों की पार्टी है हमारी। आज आप लोगों की जिम्मेदारी है। तार साल में हमारे विधायकों ने, मंत्रियों ने, सीएम भगवंत मान ने, सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर जो काम किया, उससे 38 परसेंट वोट आया।
