पटना

घर से निकला युवक फिर खून से लथपथ मिली लाश, पोस्टमॉर्टम से खुलेंगे राज

बिहार के बेतिया जिले का रहने वाला मिट्ठू शाम 6 बजे अपने घर से निकला और इसके बाद उसकी लाश बरामद हुई। घटनास्थल से प्लास्टिक गिलास, सिगरेट और कई चीजें बरामद की हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ हो पाएगा।

Image

युवक की चाकू गोदकर हत्या

Photo : Times Now Digital

Bettiah Crime: गुरुवार की रात 8 बजे के आसपास बेतिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक लाश मिली। खून से लथपथ शव को देख कर लगता था कि उसपर धारदार हथियार से हमला किया गया है। मौके से सिगरेट, प्लास्टिक का गिलास और कई सामान मिले, जिन्हें पुलिस अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

चाकू मार कर हुई हत्या

बेतिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पखनाहा प्रोजेक्ट हाई स्कूल के परिसर में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान पखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी मदन साह के पुत्र मिट्ठू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि घटना की शुरुआती जांच में युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि पहली नजर यह मामला चाकूबाजी का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH बेतिया भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

मृतक का हुआ था विवाद

परिवार वालों ने ये आशंका जताई है कि ये किसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। धारदार निशानों के आधार पर परिवार वाले इसे चाकू मारकर की गई हत्या बता रहे हैं। मिट्ठू शाम को 6 बजे के आसपास घर से निकला था, ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, मृतक का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या के पीछे उसके किसी परिचित का हाथ हो सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article