पटना

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्य के बेरोजगारों को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी। इसके तहत अब बिहार के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Bihar Cabinet Meeting: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई, जिसमें कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी। कई लंबित एजेंडों को मंजूरी दी गई, जिससे सीधे तौर पर बिहार की जनता को लाभ मिलेगा।

कई प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

कैबिनेट बैठक में बेरोजगारी भत्ता संबंधित एजेंडा को स्वीकृत किया गया। इसमें बिहार के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही मनरेगा के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 की स्वीकृति दी गई है। बता दें कि बेरोजगारी का आवेदन देने के बाद आवेदक को पंद्रह दिन के भीतर रोजगार नहीं मिलता है, तो राज्य सरकार रोजगार मांगने वाले को मांग तिथि से तय सीमा के भीतर दैनिक बेरोजगारी भत्ता देगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article