पटना

Patna News: सड़क पर छिड़ा संग्राम, आरक्षण के मुद्दे पर भिड़े बीजेपी और राजद के दो विधायक, देखें वीडियो

पटना में आरक्षण के मुद्दे पर दो विधायकों में सड़क पर ही संग्राम शुरू हो गया। दोनों विधायक सड़क पर मंडल कमीशन को लेकर बहस करने लगे। ये दोनों विधायक बीजेपी के कुंदन कुमार और राजद के विजय मंडल थे।

Image

बीजेपी और राजद के विधायक में छिड़ी बहस

Patna News:पटना में सड़क पर दो विधायकों के बीच संग्राम छिड़ गया। बीजेपी विधायक और राजद विधायक में सड़क पर ही बहस शुरू हो गई। बीजेपी के विधायक कुंदन कुमार और राजद विधायक विजय मंडल के बीच आरक्षण के मुद्दे पर गर्मागर्मी का माहौल बन गया। दोनों विधायक इस मुद्दे पर सड़क पर ही बहस करने लगे। इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है। नीचे आप इस वीडियो को देख सकते हैं।

भाजपा और राजद विधायक के बीच मंडल कमीशन को लेकर बहस शुरू हुई। बीजेपी विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि राजद को ज्ञान नहीं है कि मंडल कमीशन के वक्त भाजपा की सरकार थी। उन्होंने राजद विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि आप विधानसभा में कंडोम का प्रचार करिएगा।

राजद विधायक का पलटवार

वहीं राजद विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि जब भी गरीबों की बात आती है तब भाजपा विरोध करती है। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा कभी गरीबों की बात नहीं करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कहते है कि उन्होंने मंडल कमीशन लागू किया जबकि उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ऋतु बराला से मारपीट मामले में जीरो FIR दर्ज कराने की मांग, धरने पर डोटासरा और टीकाराम जूली समेत कांग्रेस नेता, पुलिस ने कही ये बात

ऋतु बराला से मारपीट मामले में जीरो FIR दर्ज कराने की मांग, धरने पर डोटासरा और टीकाराम जूली समेत कांग्रेस नेता, पुलिस ने कही ये बात

Kal Ka Mausam 21 October: मानसून की विदाई के बाद फिर एक्टिव हुआ मौसम, IMD ने तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में दी चेतावनी

Kal Ka Mausam 21 October:  मानसून की विदाई के बाद फिर एक्टिव हुआ मौसम, IMD ने तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में दी चेतावनी

कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नहर में नाव पलटी, 7 लोग बहे, रेस्क्यू टीम ने 3 को बचाया, 4 की तलाश जारी

कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नहर में नाव पलटी, 7 लोग बहे, रेस्क्यू टीम ने 3  को बचाया, 4 की तलाश जारी

25 हजार रुपये की एक डील और… टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों की बाइक का मालिक आया सामने, बताई बिक्री की पूरी कहानी

25 हजार रुपये की एक डील और… टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों की बाइक का मालिक आया सामने, बताई बिक्री की पूरी कहानी

Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत

Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत