पटना

Patna: नवादा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने टेंपो और ई-रिक्शा को रौंदा, दो बच्ची समेत तीन की मौत, चार घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 10:54 PM IST

Nawada Road Accident: नवादा जिले में नेशनल हाईवे-31 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा और टेंपो को रौंद डाला। भीषण हादसे में घटनास्थल पर ही बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, सात साल की बच्ची ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में चार लोग घायल हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Image

Patna: नवादा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने टेंपो और ई-रिक्शा को रौंदा, दो बच्ची समेत तीन की मौत, चार घायल

KEY HIGHLIGHTS
  • नवादा में ट्रक ने टेंपो और ई-रिक्शा को रौंदा
  • दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्ची समेत तीन की मौत
  • हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम


Nawada Road Accident: बिहार के नवादा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में दो मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से गंभीर हालत में घायलों को पावापुरी की विम्स अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नवादा जिले में पटना-रांची रोड पर गुरुवार की सुबह 9.30 बजे नेशनल हाईवे पर अमेरिका बीघा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दो ई-रिक्शा, दो ऑटो रिक्शा और एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सभी क्षतिग्रस्त हो गए।

दर्दनाक हादसे में घटनास्थल पर ही मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान सात साल की बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुआवजा और ओवरब्रिज की मांग को लेकर लगाया जाम

मृतक की पहचान रोह थाना इलाके के डुमरी गांव की रहने वाले प्रदीप साहू की चार साल बेटी पीहू कुमारी, वारसलीगंज इलाके के मंजौर गांव के रहने वाले मिथलेश साहू की सात साल की बेटी परी कुमारी और एक अधेड़ अमरपुर गांव के रहने वाले परमेश्वर मांझी (50) के रूप में हुई। वहीं, प्रदीप के परिवार के चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रहा है। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजा और ओवरब्रिज की मांग की। मौके पर सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती, थाना प्रभारी पवन कुमार ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

शादी में शामिल होने आए थे हादसे का शिकार लोग

पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। जबकि एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। पीयू के पिता प्रदीप ने बताया कि सोनसेहारी गांव में मेरे रिश्तेदार की शादी थी। हम लोग नाश्ता करने के लिए अमेरिका बीघा के समीप पहुंचे थे, उसी दौरान ई रिक्शा में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में घटनास्थल पर एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक अधेड़ की मौत भी हो गई। पांच लोगों को पावापुरी विम्स अस्पताल रेफर किया गया है। यहां एक बच्ची की मौत हो गई। अभी एक की हालत चिंताजनक है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article