पटना

सासाराम में पागल कुत्ते ने मचाया तांडव, डेढ़ घंटे में 50 लोगों को बनाया शिकार

बिहार के सासाराम के नासरीगंज प्रखंड में रविवार सुबह एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने डेढ़ घंटे के भीतर करीब 50 लोगों और कई मवेशियों को काट लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। नगर प्रशासन ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC-Canva)

Sasaram News: बिहार के सासाराम जिले के नासरीगंज प्रखंड में रविवार सुबह एक पागल कुत्ते ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। सुबह करीब पांच बजे अतमिगंज गांव में कुत्ते ने अचानक ग्रामीणों पर हमला करना शुरू किया। कुत्ते ने महज डेढ़ घंटे के भीतर लगभग 50 लोगों को काट लिया। इस हमले में कई मवेशी भी घायल हुए हैं। कुत्ते के हमले से अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

सभी घायलों को लगें एंटी रैबीज इंजेक्शन

घायलों को तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया गया, जहां डॉ. एन.के. आर्या की देखरेख में सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि समय रहते उपचार मिल जाने से स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद शबनम आरा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौके पर पहुंचे और घायलों से मुलाकात की।

आवरा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान

नगर प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह घटना न केवल स्थानीय लोगों के लिए भय का कारण बनी, बल्कि जनस्वास्थ्य व्यवस्था की सतर्कता की भी परीक्षा बन गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article