पटना

Patna Crime: STF ने किया अपराधियों का प्लान फेल, बड़ी वारदात से पहले धर दबोचे दो आरोपी

Patna Crime: STF ने किया अपराधियों का प्लान फेल, बड़ी वारदात से पहले धर दबोचे दो आरोपीपटना के मोकामा में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो देसी रायफल, एक देसी कट्टा और दर्जनों कारतूस बरामद हुए हैं।

Image

पटना में STF ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Patna Crime: बिहार के पटना जिले के मोकामा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी दियारा इलाके में छिपे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और मोकामा थाना की पुलिस मेकरा गांव के सामने दियारा क्षेत्र में पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर एसटीएफ और पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

जब अपराधियों को लगा कि मुठभेड़ में उनकी जान को खतरा हो सकता है, तो उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो राइफल, दो देसी कट्टा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

वारदात की योजना विफल

बेगूसराय के अर्जुन राय और मोकामा के उमेश राय को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। आखिरकार, दोनों कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने खुलासा किया कि वे एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। समय रहते एसटीएफ, पंडारक थाना और मोकामा थाना ने घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article