पटना

Bhagalpur: मां जाती थी काम पर, पीछे चाकू दिखाकर बाप करता रहा नाबालिग से हैवानियत; गर्भवती हुई तो खुला मामला

भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में एक बेटी ने खुलासा किया कि उसका सौतेला पिता उसे चाकू दिखाकर धमकाता था और उसके साथ गलत काम करता था। यह मामला तब खुला जब बेटी गर्भवती हो गई।

Image

बाप-बेटी के रिश्ते को किया तार-तार, सौतेला पिता 6 महीने से कर रहा था दुष्कर्म

Photo : Times Now Digital

Bhagalpur News: बिहार में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई। मामला भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके सौतेले बाप ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई बार इस कृत्य को अंजाम दिया था। मामला तब खुला, जब बच्ची गर्भवती हो गई। बच्ची की मां के बयान पर महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सौतेले पिता को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी लंबे समय से उसके साथ गलत काम कर रहा था। पीड़िता के मुताबिक उसका सौतेला पिता उसे चाकू दिखा कर धमकाता था और कहता था कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसको और उसकी मां, दोनों को मार डालेगा। मां को इस घटना की खबर तब हुई, जब एक हफ्ते पहले बच्ची की तबियत खराब हुई। मां ने जब पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि बेटी दो माह की गर्भवती है। मां के पूछने पर बच्ची ने बताया कि डर से वह अपना मुंह नहीं खोल रही थी। काफी समझाने पर उसने अपने आपबीती सुनाई।

उसने बताया कि जब वह काम के लिए बाहर चली जाती थी तो उसके साथ पिछले छह महीने से सौतेला पिता गलत कर रहा था।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि उसके पति की करीब 14 साल पहले ही मौत हो गई थी। तब उसकी एक बच्ची थी। इसके बाद उसने आरोपी से शादी की थी। इस शादी से भी उसे एक बच्ची है। SP सिटी शुभांक मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article