पटना

Samastipur News: बीच सड़क जबरन नाबालिग किशोरी की मांग में भरा सिंदूर, विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई, मामला दर्ज

बिहार के समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ जबरन सिंदूर भरने की कोशिश का माामला सामने आया है। विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट भी गई गई। पीड़ित की मां ने 7-8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

किशोरी की मांग में जबरन भरा सिंदूर (फोटो - AI)

बिहार में समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ रविवार को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई। किशोरी जब अपनी गौशाला से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक युवक ने अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद युवक ने जबरन किशोरी की मांग में सिंदूर भर दिया।

इस दुस्साहस के खिलाफ पीड़िता और उसकी मां ने विरोध जताया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मां-बेटी को बचाया। पीड़ित किशोरी की मां ने इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में चार नामजद सिहत कुल 7-8 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया। प्रभारी थानाध्यक्ष शंकर कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि पीड़ित किशोरी की मां के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है, वहीं पीड़ित और उसका परिवार डर के साये में जी रहा है। ग्रामीणों ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article