पटना

Patna: विधायक चेतन आनंद पर बदसलूकी का आरोप, AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल; ओपीडी-आईपीडी सेवाएं ठप

पटना एम्स में डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला गर्मा गया है। विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज इस मामले के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते ओपीडी, आईपीडी और ट्रॉमा सेंटर की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।

Image

पटना AIIMS (फाइल फोटो: ANI)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Patna AIIMS Doctors Strike: पटना एम्स में विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी आयुषी सिंह द्वारा डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद विधायक द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के विरोध में एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों ने ओपीडी के साथ-साथ आईपीडी सेवाओं को भी पूरी तरह से ठप कर दिया है और ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को भर्ती लेने से इनकार कर दिया है।

डॉक्टरों की मांग है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, उन पर दर्ज की गई एफआईआर वापस ली जाए और विधायक चेतन आनंद को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल परिसर में चिकित्सकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

वहीं, एम्स प्रशासन की ओर से भी विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी और दो बॉडीगार्ड्स के खिलाफ पटना के फुलवारी शरीफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। डॉक्टरों का प्रदर्शन फिलहाल जारी है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article