पटना

Rahul Gandhi News: 'लोकतंत्र की भलाई से राहुल को दर्द होता है...' बोले बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने इस देश के लोकतंत्र को बराबर लूटने का काम किया है। यह पूरा देश जानता है।

Image

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (फाइल फोटो: PTI)

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई भी लोतंत्र के लिए अच्छा काम करता है, तो उन्हें दर्द होता है। राहुल गांधी के भाजपा और चुनाव आयोग के पार्टनरशिप होने वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अनुभव कम है, उन्हें नहीं पता होगा कि उनके माता-पिता और उनकी दादी ने लोकतंत्र के साथ क्या किया था।

सम्राट चौधरी ने राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान जिनके साथ घूम रहे हैं, उनके परिवार ने तो 15 साल तक बूथ कैप्चरिंग और लूट करने का ही काम किया है। बिहार की जनता जानती है कि गांधी परिवार और लालू परिवार ने बिहार के साथ क्या किया है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंडिया गठबंधन की ओर से उप राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की घोषणा को लेकर कहा कि सभी जानते हैं कि एनडीए के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन की जीत तय है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज को उम्मीदवार देने का मतलब क्या है? एक तरह से यह स्पष्ट दिखता है कि उन्हें लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। जब जनमत एनडीए के पास है, तो इन्हें तो समर्थन करना चाहिए।

विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि जो चोर होते हैं, उनकी मानसिकता ऐसी ही होती है। ये लोग चोरी करने वाले हैं। इन लोगों ने देश को लूटा है, चाहे वह गांधी परिवार हो या लालू परिवार। इन दिनों लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' पर हैं। उनके साथ इस यात्रा में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्षी दल के अन्य नेता भी शामिल हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article