पटना

बिहार में 50 ग्राम रेडियो एक्टिव पदार्थ जब्त, इंटरनेशनल बाजार में 850 करोड़ कीमत

बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने 50 ग्राम रेडियो एक्टिव पदार्थ जब्त किया है। इसकी कीमत 850 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इसका प्रयोग कहां होने वाला था।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से शुक्रवार को पुलिस ने 50 ग्राम रेडियो एक्टिव पदार्थ जब्त किया, जिसके कैलिफोर्नियम होने का संदेह है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 850 करोड़ कीमत

पुलिस के मुताबिक, बरामद कैलिफोर्नियम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 850 करोड़ रुपए आंकी गई है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की तलाशी के क्रम में यह पदार्थ जब्त किया गया है। पुलिस इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

गुजरात से लाया गया था

उन्होंने बताया कि जब्त पदार्थ के कैलिफोर्नियम होने का संदेह है। जब्त रेडियोएक्टिव पदार्थ की जांच आईआईटी मद्रास से कराने के लिए संपर्क किया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इसे गुजरात से तस्करी कर लाया जा रहा था। तस्कर इसका इस्तेमाल किस रूप में करने वाले थे, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। गिरफ्तार तस्करों में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग निवासी छोटेलाल प्रसाद, गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कौशल्या चौक निवासी चंदन गुप्ता और मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर मठिया निवासी चंदन राम शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांडिचेरी पुलिस से भी इस संबंध में संपर्क किया गया है। कई स्रोतों पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर इस पदार्थ की कीमत लगभग 850 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!