Patna News: पटना में वैलेंटाइन डे पर सभी पार्कों में युवाओं की भीड़ है। टिकट काउंटर पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। प्रेमी जोड़े सबसे अधिक पार्कों में पहुंच रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुछ जगहों पर भी अच्छी-खासी भीड़ है। शहर के गांधी मैदान से उत्तर में बने ज्ञान भवन के पीछे सभ्यता द्वार भी प्रेमी जोड़ों का पसंदीदा जगह बन गया है। यह पटना का इंडिया गेट है। चारों ओ पौधों और फूलों से घिरा यह स्थल लोकप्रिय हो चुका है। यहां युवक अपने पार्टनर के साथ खूब सेल्फी ले रहे हैं और क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं।
गांधी मैदान के पास ही थिएटरों में भी प्रेमी जोड़ों की भीड़ है। यहां भी लोग अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं। गुनगुनी धूप के बीच गांधी मैदान में भी दर्जनों प्रेमी जोड़े बैठे हैं। अलग-अलग फूड स्टॉल्स से लजीज व्यंजन खरीदकर भी खा रहे हैं।
