पटना

Female Fraud Arrested: महिला ने पटना में सोना बेचने के नाम पर लोगों से की एक करोड़ से ज्यादा की ठगी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 03:49 PM IST

Patna Police: राजस्थान की एक महिला पटना में बड़ी ठगी के मामले में गिरफ्तार की गई है। वहीं उसका साथी एवं रिश्ते में दामाद चकमा देकर भाग निकला। दोनों सोने का झूमर बेचने का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। महिला के पास से पुलिस ने मोती एवं अन्य चीज बरामद की है। सास और दामाद पटना में छह महीने से लोगों के साथ ठगी कर रहे थे।

Image

सोना बेचने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला के कब्जे से 3 किलो का सोना जैसा दिखने वाला मोतियों का झूमर बरामद
  • महिला का पुरुष साथी भाग निकला, रिश्ते में है दामाद
  • गिरफ्तार देयाली देवी राजस्थान के जालौर जिले के रतनपुर की है रहने वाली

Patna News: राजस्थान निवासी एक महिला ने अपने दामाद के साथ मिलकर राजधानी में एक दर्जन से अधिक लोगों से एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका दामाद भाग निकला। पुलिस ने महिला से तीन किलो से अधिक वजन का सोने जैसा दिखने वाला मोतियों के तीन झूमर, सोने की असली मोती बरामद की है। दरअसल, गिरफ्तार देयाली देवी और उसका दामाद सराय मोहल्ले के व्यापारी गोपाल के पास पहुंचे थे। यहां सोना दिखाकर उसे बेचने की बात कही।

गोपाल को इस गिरोह के बारे में पहले से जानकारी थी। उसने दोनों को रुपए देने की बात कही और बातों में फंसाया। दूसरी ओर इनकी ठगी का शिकार हो चुके अपने दोस्त लालजी चौधरी को बुलाया। इन दोनों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया, लेकिन महिला का दामाद चकमा देकर भाग गया। महिला राजस्थान के जालौर जिले के रतनपुर की रहने वाली है।

चांदी के असली सिक्के को कम दाम में बेचकर झांसे में लेते थे

इन दोनों की ठगी के शिकार हो चुके लोगों का आरोप है कि दोनों आरोपी पहले चांदी के असली सिक्के को कम दाम में बेचकर लोगों को झांसे में लेते थे। फिर बातचीत बढ़ाकर घुलमिल जाते थे। इसके बाद सोने का झूमर बेचने की बात कहते थे। भरोसा जीतने के लिए असली सोने के मोती देते थे और सोनार से उसकी जांच कराने के लिए कहते थे। जांच में सोना असली पाया जाता था। वहीं झूमर में लगे मोती और असली मोती के रंग, कटिंग, डिजाइन और वजन एक जैसे दिखते थे। ऐसे में किसी को शक नहीं होता था। सौदा तय होने पर दोनों दुकानदार का फोन नंबर लेकर और रुपए का इंतजाम करने के लिए कहकर चले जाते थे। चार-पांच दिन बाद नकली सोने का झूमर बेचकर दुकानदार को लाखों रुपए का चूना लगाकर फरार हो जाते थे।

पुलिस के सामने आए कई पीड़ित

राजस्थानी ठग महिला के गिरफ्तार होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के सामने कई पीड़ित आए। तीन महीने पहले अभिषेक गुप्ता से 22 लाख रुपए, सराय मोहल्ला मीराचक निवासी लवकुश उर्फ धन्नू से 3 लाख 25 हजार रुपए, लालजी से 1 लाख 25 हजार रुपए ठगी की गई। इनके अतिरिक्त कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी की गई है। इस संबंध में मनेर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि सभी लोगों के साथ एक ही तरीके से ठगी की गई है। इन दोनों का ठिकाना एक जगह नहीं रहता था। अलग-अलग शहरों में रहकर ठगी करते हैं। गिरफ्तार महिला एवं इसके दामाद के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article