पटना

Patna-Singrauli Express: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 29 दिसंबर तक रद्द रहेगी पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस, इन ट्रेनों का भी नहीं होगा परिचालन

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 03:40 PM IST

Indian Railway: पटना समेत कई शहरों के रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। इस माह कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग पर चलाया जाएगा। धनबाद मंडल के कुछ स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसको लेकर रेलवे के अधिकारियों ने नोटिस भी जारी कर दिया है।

Image

पटना जंक्शन से होकर चलने वाली ट्रेन की गई रद्द

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कई ट्रेनें मार्ग बदल कर एक-दो दिन परिचालित की जाएंगी
  • सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस 24 दिसंबर से 29 दिसंबर के दौरान रहेगी रद्द
  • धनबाद मंडल के स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव

Patna Train Alert: नए साल को लेकर ट्रेन से सफर का इरादा है तो कुछ मार्गों पर आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। रेलवे ने 10 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है। ट्रेनें 30 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। धनबाद मंडल के गढ़वा रोड स्टेशन, तोलरा स्टेशन और रजहरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है। रेलवे ने पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस,सासाराम-रांची एक्सप्रेस 29 दिसंबर तक रद्द की गई है।

वहीं, रांची से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 18 और 25 दिसंबर को रांची-बोकारो स्टील सिटी-राजाबेरा-नेसुबो गोमो-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-चुनार होकर चलेगी। इसके अतिरिक्त कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग होकर हफ्ते में एक से दो दिन परिचालित की जाएंगी। जबकि कुछ ट्रेनों के आंशिक समापन में बदलाव हुआ है।

कौनसी ट्रेन कब से कब तक रहेगी रद्द

रेलवे की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस का परिचालन 14 दिसंबर से 28 दिसंबर तक नहीं किया जाएगा। 15 दिसंबर से 29 दिसंबर तक 18632 चोपन-रांची एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा। इसी तरह 03343/03344 नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो-चोपन-नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्पेशल का परिचालन 15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नहीं किया जाना है। 03359/03360 बरकाकाना-वाराणसी-बरकाकाना स्पेशल ट्रेन 15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

14 दिसंबर से नहीं चलेगी रांची-सासाराम एक्सप्रेस

14 दिसंबर से 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा। यह ट्रेन 29 दिसंबर तक रद्द की गई है। 15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस का भी परिचालन नहीं होगा। इसी तरह 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस नहीं चलेगी। 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस ट्रेन 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक परिचालित नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि, पटना-वाराणसी रूट की आधा दर्जन ट्रेनें पहले से ही रद्द हैं। कोहरे के कारण अन्य रूटों पर भी कई ट्रेनों को जनवरी के अंतिम हफ्ते तक रद्द किया गया है। इसके अतिरिक्त कोहरे की वजह से आए दिन कई ट्रेनें देर से चल रहीं हैं। रेल अधिकारियों का कहना है कि, रेलवे की प्राथमिकता है की ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन हो। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों को रद्द और परिवर्तित मार्ग पर चलाया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'