पटना

Patna News: पटना से राजगीर तक बनेगी 4 लेन सड़क, जानें हाईवे का पूरा प्लान

बिहार की राजधानी पटना से राजगीर जाना अब आसान हो जाएगा। राजगीर क्षेत्र में पर्टयन और धार्मिक आस्था का केंद्र है। इसे पटना से जोड़ने वाली सड़क को 4 लेन हाईवे बनाया जा रहा है। सड़क के लेन हाईवे बनने से लोगों को जाम के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

Image

पटना-राजगीर हाईवे से आसान होगी आवाजाही

Photo : Twitter

पटना के लोगों के लिए खुशखबरी है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो यहां स राजगीर की ओर अक्सर सफर करते हैं और ज्यादातर समय जाम से परेशान रहते हैं। जी हां, पटना से राजगीर तक फोरलेन हाईवे बनने जा रहा है। राज्य के नालंदा जिले में सालेपुर स्टेट हाईवे को दो लेन और चौड़ा किया जाएगा। इस तरह से यह सड़क फोर लेन स्टेट हाईवे बन जाएगी। इस सड़क के फोर लेन बन जाने से पटना और राजगीर के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को इंजीनियरों के साथ इस पर चर्चा की। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव और इस्टीमेंट बनाने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सितंबर 2020 में इस परियोजना का शिलान्यास किया था, जो वृहत जिला पथ (MDR) घोषित है।

अभी सालेपुर से राजगीर तक तक सड़क सिर्फ 2 लेन है। सड़क पर यात्रियों को अक्सर ही ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। इस हाईवे के 4 लेन होने से ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी और पटना से राजगीर के बीच लगने वाला समय भी कम होगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि राजगीर क्षेत्र में एक प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल भी है।

जैसा कि हमने ऊपर बताया बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड इस परियोजना का काम पूरा करेगा। इसके तहत सालेपुर से नरसंडा, तेलमर होते हुए करौटा तक एक नई सड़क भी बनाई जाएगी। फिर करौटा के पास यह सड़क NH-30 से मिल जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 265 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

शीर्षत कपिल अशोक ने बिहार शरीफ से रांची जाने वाले पुराने NH पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर (LIC मोड़ से सोघरा कॉलेज तक) का निरीक्षण भी किया। यह फ्लाईओर अप्रोच रोड के साथ 1660 मीटर लंबा है। इस फ्लाईओवर को 84.6 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद भरावपर चौक, लेहरी थाना चौक, गगन दीवान क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article