Dec 19, 2024

गुड़गांव के 10 पॉश इलाके, जानिए कितने में मिलता है 2BHK

Digpal Singh

​Ireo द कॉरिडोर्स​

एनएच 8 के पास सेक्टर 67ए में मौजूद इस सोसाइटी में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यह पर आप 1300 स्क्वायर फीट का 2BHK फ्लैट 1.49 करोड़ की औसत कीमत में खरीद सकते हैं।

Credit: Twitter

​शोभा सिटी फेज-6​

यह प्रीमियम प्रोजेक्ट सेक्टर 108 में द्वारका एक्सप्रेसवे के करीब है। विश्वस्तरीय सुविधाएं यहां पर हैं और यहां 1692 स्क्वायर फीट का 2BHK फ्लैट 3.30 करोड़ की औसत कीमत में मिल जाता है।

Credit: Twitter

गाजियाबाद के पॉश इलाके

​एसएस हिबिस्कस​

सेक्टर 50 स्थित इस सोसाइटी में 20 परिवार प्रति एकड़ बसाए गए हैं। यहां पर सबसे छोटा घर 4400 स्क्वायर फीट का 4BHK है, जिसके लिए आपको औसत 6.51 करोड़ खर्च करने पड़ेंगे।

Credit: Twitter

​टाटा रायसीना रेजिडेंसी​

सेक्टर 59 में आरावली रेंज के पास यह सोसाइटी 12 एकड़ में बसाई गई है। इस खूबसूरत सोसाइटी में 1706 स्क्वायर फीट का 3BHK फ्लैट 2.45 करोड़ की शुरुआती कीमत में मिल जाता है।

Credit: Twitter

दिल्ली के 10 पॉश इलाके

You may also like

​पहले इन 2 नामों से थी अहमदाबाद की पहचान...
इस शहर में है दूसरा इस्लामाबाद, नहीं पता...

​निर्वाण कंट्री​

सेक्टर 50-51 में इस सोसाइटी की गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से अच्छी कनेक्टिविटी है। यहां पर 3BHK में खरीदने के लिए आपको 1.45 करोड़ रुपये खर्चने होंगे।

Credit: Twitter

​सेंट्रल पार्क रिजॉर्ट्स​

सेक्टर 48 का इस अपार्टमेंट में 360 डिग्री लिविंग और बड़ी बालकॉनी मिलती हैं। यहां तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। 2187 स्क्वायर फीट का 3BHK फ्लैट यहां पर 5.99 करोड़ की औसत कीमत में मिलता है।

Credit: Twitter

​ऑर्चिड पेटल्स​

यह सेक्टर 49 का सबसे बड़ा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है। यह प्रोजेक्ट 37 एकड़ में फैला है। यहां पर 1805 स्क्वायर फीट का 3BHK फ्लैट 1.6 करोड़ में मिलता है।

Credit: Twitter

​M3M गोल्फ एस्टेट​

सेक्टर 65 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर मौजूद इस हाई-एंड सोसाइटी में जबरदस्त हरियाली है। यहां पर 2400 स्क्वायर फीट का 3BHK घर 4 करोड़ की शुरुआती कीमत में मिल जाता है।

Credit: Twitter

​विपुल ग्रीन्स​

सेक्टर 48 में मौजूद यह पॉश सोसाइटी 17.18 एकड़ में फैली है। इसमें एक फ्लोर पर सिर्फ 2 अपार्टमेंट हैं। यहां आपको 3387 के 5BHK फ्लैट के लिए 4.93 करोड़ खर्च करने होंगे।

Credit: Twitter

​डीएलएफ पार्क पैलेस​

सेक्टर 54 की इस पॉश सोसाइटी में सभी हाई क्लास सुविधाएं मौजूद हैं। यहां पर 2700 स्क्वायर फीट का 4BHK अपार्टमेंट 7.83 करोड़ में मिल जाता है। सभी जानकारी मशहूर प्रॉपर्टी पोर्टल मैजिक ब्रिक्स से ली गई है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​पहले इन 2 नामों से थी अहमदाबाद की पहचान, जानें

ऐसी और स्टोरीज देखें