पटना

Patna News: अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, 19 लोग गिरफ्तार

टना के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया। एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की गई। बिहार सरकार ने मानसून के दौरान बालू खनन पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद बालू खनन बदस्तूर जारी है-

Image

अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अवैध बालू से लदे छह बड़ी नावें और बालू लोड करने वाली पांच मेकेनाइज्ड नावों सहित कुल 11 नावें जब्त की गई हैं। बिहार सरकार ने मानसून के दौरान बालू खनन पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद बालू खनन बदस्तूर जारी है।

अवैध बालू का खनन का पर्दाफाश

दानापुर (दो) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि बिहटा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमनाबाद और पथलौटिया सोन नदी के कई क्षेत्रों में अवैध बालू का खनन किया जा रहा है। एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की गई।

मामले में 19 लोग गिरफ्तार

बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद एवं पथलौटिया में सोन नदी क्षेत्र में पीले बालू के अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी की गईI इस दौरान बालू के अवैध खनन में संलिप्त 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कई नाव मालिक भी बताए जा रहे हैं, जो विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

नेउरा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन

पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि इस विशेष छापेमारी अभियान के तहत शुक्रवार को नेउरा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन में प्रयोग किये जा रहे दो बालू लोडेड ट्रैक्टर को जब्त किया गया था।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article