पटना

Patna Kolkata Expressway: बिहार-झारखंड के इन जिलों से होकर गुजरेगा पटना-कोलकाता एक्सप्रेसवे, चमक जाएगी किस्मत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 14, 2023, 10:32 PM IST

Patna Kolkata Expressway: पटना कोलकाता एक्सप्रेसवे के लिए अनुमानित लागत करीब 18000 करोड़ रुपये होगी। लगभग 450 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले पटना-कोलकाता एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच इस 6 लेन वाले एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगा।

Image

पटना कोलकाता एक्सप्रेसवे का जल्द होगा निर्माण (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Patna Kolkata Expressway: पटना कोलकाता एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए तैयारियां जारी है। इसके अलानमेंट फिक्स करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। यह एक्सप्रेसवे तीन राज्यों से होकर गुजरेगा। पटना से कोलकाता एक्सप्रेसवे बिहार में एज प्रतिबंधित होने वाली पहली सड़क होगी।

कहां से होगा शुरू

पिछले साल ही बिहार सरकार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। यह एक्सप्रेसवे बिहार के बख्तियारपुर से शुरू होगा।

बिहार में यहां से गुजरेगा

पटना कोलकाता एक्सप्रेसवे पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के दनकुनी से शुरू होगा और पटना, (बख्तियारपुर), नालंदा (बिहारशरीफ), शेखपुरा, जमुई (सिकंदरा और चकाई) और बांका (कटोरिया) जिलों से होकर गुजरेगा। बिहार से निकलकर यह एक्सप्रेसवे झारखंड प्रवेश कर जाएगा।

झारखंड और बंगाल को कवर

झारखंड में यह देवघर के देवीपुर, मधुपुर, करौं और जामताड़ा से निकलेगा। इसके बाद बंगाल में प्रवेश कर जाएगा। बंगाल में यह दुर्गापुर और पानागढ़ होते हुए कोलकाता पहुंचेगा।

कितनी होगी दूरी

मिली जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 450 किलोमीटर होगी। इसे बनाने में करीब 18ooo करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह छह लेन का बनाया जाएगा। इसके बन जाने से इन राज्यों के बीच कनेक्टिविटी शानदार हो जाएगी और कई जिलों की किस्मत बदल जाएगी।

भारतमाला परियोजना का हिस्सा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाया जाने वाला यह एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा। इसका निर्माण भारतमाला परियोजना (बीएमपी) चरण 2 के तहत किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पटना-कोलकाता एक्सप्रेसवे के बारे में घोषणा की थी। इस परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तर्ज पर किया जाएगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!