पटना

पटना कोर्ट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, एक की मौत; दो वकील झुलसे

पटना के सिविल कोर्ट में लगे ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ। इस घटना में एक नोटरी की मौत हो गई और दो वकील झुलस गए। घटना के बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया।

Image

ट्रांसफार्मर में विस्फोट।

Photo : ANI

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक अदालत परिसर में बुधवार को विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट हो जाने पर आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग झुलस गए। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह विस्फोट दोपहर में दिवानी अदालत में हुआ जिसमें एक नोटरी की मौत हो गयी।

वकीलों ने किया प्रदर्शन

पुलिस अधिकारी सिंह ने कहा, ‘‘दो वकील झुलस गये हैं और उन्हें इलाज के लिए पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया है। हमें जांच के लिए मृतक नोटरी देवेन्द्र सिंह के शव की जरूरत है, लेकिन इस घटना से नाराज वकील प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस को शव नहीं ले जाने दे रहे हैं। हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

ट्रांसफार्मर में खराबी का आरोप

प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने वाले अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर में पहले से ही खराबी थी जिसके बारे में संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी गई थीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, ‘‘हम वकीलों को आश्वस्त करने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर वे घटना के बारे में पुलिस को लिखित शिकायत करते हैं तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और जो भी चूक के दोषी पाये जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के संबंध में सरकार की नीति स्पष्ट है। प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि मिलेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article