पटना

Patna Best Food: पटना गए और ये 5 डिशेज नहीं खाई तो बेकार है आपका टूर, लजीज व्यंजनों के लिए मशहूर है शहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 08:40 PM IST

Patna Food : गंगा नदी किनारे बसा पटना एतिहासिक धरोहरों के अलावा ललीज व्यंजनों को लेकर भी प्रसिद्ध है। यहां आने वाले तमाम सेलिब्रिटी भी इसका स्वाद चखे बिना नहीं जाते हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां बड़ी संख्या में सैलानी आ रहे हैं। ऐसे में सैलानी इन व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

Image

पटना का सबसे फेमस व्यंजन लिट्टी चोखा

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना सिटी चौक की कचौड़ी है काफी फेमस
  • महेंद्रू की लस्सी जैसा आनंद पूरे बिहार में कहीं नहीं मिलेगा
  • महावीर मंदिर का नवेद्यम है काफी पसंदीदा

Patna Food : फिलहाल पटना में लाखों श्रद्धालु आए हुए हैं। गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव को लेकर पूरे देश से यहां लोग आए हुए हैं। इसके अलावा नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग इकट्ठा हुए हैं। अब पटना आने पर यहां के व्यंजनों का स्वाद लिए बिना यह यात्रा अधूरी रह जाएगी। ऐसे में हम आपको शहर के पांच प्रसिद्ध व्यंजन बता रहे हैं। इसमें पटना सिटी चौक के पास स्थित एक दुकान की कचौड़ी काफी फेमस है। कचौड़ी के साथ घुघनी (चने की सब्जी) दी जाती है। यहां अल सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट जाती है। सिर्फ 10 रुपए में ही आपको दो कचौड़ी और घुघनी खाने को मिलेगी। महेंद्रू में कई तरह के व्यंजन मिलते हैं, लेकिन यहां 50 साल पुरानी लस्सी की एक दुकान है। यहां की लस्सी पूरे राजधानी में फेमस है। यहां लोग दूर-दूर से लस्सी पीने आते हैं। 40 रुपए में एक ग्लास लस्सी दी जाती है।

मौर्या लोक है फूड हब

शहर का फूड हब मौर्या लोक है। डाकबंगला चौराहे के पास यह पूरा परिसर स्ट्रीट फूड की दुकानों से भरा है। यहां फास्ट फूड की एक फेमस दुकान है। यह 1986 से संचालित हो रही है। शाम को यहां खासी भीड़ रहती है। दूर-दूर से इनके पास ऑर्डर आते हैं। यह पटना के अलावा आस-पास के क्षेत्रों में भी काफी प्रसिद्ध है।

हांडी मटन और लिट्टी चोखा का है जबरदस्त स्वाद

पटना के लजीज व्यंजनों में हांडी मटन और लिट्टी चोखा का भी नाम है। यहां इसकी एक बहुत पुरानी दुकान है। यहां 900 रुपए किलो हांडी मटन बिकता है। इसके साथ ही आप उपले वाला लिट्टी और चोखा का भी स्वाद ले सकते हैं। इस तरह का लिट्टी और चोखा आपको दूसरी जगह नहीं मिलेगा।

मनेर का लड्डू और महावीर मंदिर का नवेद्यम प्रसिद्ध

मनेर का लड्डू काफी फेमस है। यहां शादी के सीजन के समय लड्डू आउट ऑफ स्टॉक होता है। महीनों पहले से लोग बुकिंग कराते हैं। लड्डू की गुणवत्ता के कारण दूर-दूर से लोग इसे खरीदने आते हैं। इसके अलावा महावीर मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ने वाला नवेद्यम देश भर में फेमस है। इसका स्वाद चख लेने के बाद आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article