पटना

बिहार के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, 27 जून से इन ट्रेनों का बदलेगा रूट, देखें लिस्ट

उत्तर रेलवे ने उत्तर बिहार से अमृतसर जाने वाली 27 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। दरअसल 26 जून से 14 जुलाई तक पंजाब के जंडियाला में लांगर लूप लाइन पर एनआई कार्य के काम होगा। जिसके चलते इन ट्रेनों का रूट बदला रहेगा। ये ट्रेनें अब अमृतसर से तरण तारण होकर व्यास तक जाएंगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Bihar News: उत्तर बिहार से अमृतसर जाने वाली दर्जनभर ट्रेनों का रूट 27 जून से बदलने वाला है। यह परिवर्तन पंजाब के जंडियाला में लांगर लूप लाइन पर 26 जून से 14 जुलाई तक होने वाले एनआई कार्य की वजह से किया गया है। इस दौरान 27 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। जिनमें कर्मभूमि, सरयू यमुना, शहीद, जनसाधारण, जननायक आदि ट्रेनें शामिल हैं। जिन ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, उनमें से 11 मेल-एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जो मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेंगी। उत्तर रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक ये ट्रेनें अब अमृतसर से व्यास के जगह तरण तारण से होते हुए व्यास तक जाएंगी।

इन ट्रेनों के रूट में होगा बदलाव

ट्रेन नंबर 12408 कर्मभूमि एक्सप्रेस - 27 जून

ट्रेन नंबर 12407 कर्मभूमि एक्सप्रेस - 2 और 9 जुलाई

ट्रेन नंबर 04652 जयनगर-अमृतसर - 27, 29 जून और 2, 4, 6, 9, 11 और 13 जुलाई

ट्रेन नंबर 14650/14674 अमृतसर-जयनगर - 27 से 30 जून, 1, 2, 5 और 14 जुलाई

ट्रेन नंबर 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस - 27 जून

ट्रेन नंबर 14673/14649 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस - 30 जून, 2 से 10 जुलाई

ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस - 4, 6 और 8 जुलाई

ट्रेन नंबर 04653 न्यूजलपाई गुड़ी से अमृतसर - 4 जुलाई

ट्रेन नंबर 15707 कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस - 10 से 12 जुलाई

ट्रेन नंबर 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस - 13 जुलाई

ट्रेन नंबर 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस - 26 से 30 जून, 2, 7, 8 और 10 जुलाई

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article