पटना

Patna Cyber Fraud: पटना में साइबर ठगों को नया जाल, मुख्य सचिव के नाम पर ठगी का प्रयास

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:58 PM IST

Patna Police: पटना में मंत्रिमंडल सचिवालय के उप सचिव से साइबर ठगी का प्रयास किया गया है। उनसे साइबर ठगी के प्रयास सूबे के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के नाम पर किया गया है। साइबर ठगों ने मुख्य सचिव की तस्वीर अपने व्हाट्सएप नंबर पर लगाकर ठगी की कोशिश की। हालांकि अधिकारी उसके झांसे में नहीं आए। कुछ समय के लिए उन्हें लगा कि मुख्य सचिव ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया है और वह उनके कार्यालय पहुंचे। जहां उन्हें पता चला की उनके साथ साइबर ठगी का प्रयास किया गया है।

Image

पटना में मुख्य सचिव के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास

KEY HIGHLIGHTS
  • सूबे के मुख्य सचिव की तस्वीर के सहारे ठगी का किया प्रयास
  • सचिवालय थाने में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ दर्ज केस
  • सचिवालय थाने की पुलिस और ईओयू की टीम कर रही मामले की जांच

Patna Police: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के नाम पर साइबर अपराधियों ने ठगी का प्रयास किया है। साइबर ठगों ने ठगी का प्रयास भी मंत्रिमंडल सचिवालय के उप सचिव देवेंद्र कुमार से किया। हालांकि उप सचिव साइबर ठगों के झांसे में नहीं आए। उन्होंने सचिवालय थाने में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब सचिवालय पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं, आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, मंत्रिमंडल सचिवालय के उप सचिव देवेंद्र कुमार के व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। उस नंबर में डीपी मुख्य सचिव का लगा था। उप सचिव ने कहा कि उन्हें मैसेज किया गया-हेलो कुमार हाउ आर यू। वेयर आर यू एट द मूमेंट। तब उन्होंने इसका जवाब दिया और ऑफिस पहुंच गए। उन्हें लगा कि कोई मीटिंग है, इसलिए सर खोज रहे हैं।

मुख्य सचिव के नंबर पर कॉल करने पर खुला राज

जब उप सचिव ऑफिस पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। इस पर उन्होंने मुख्य सचिव को कॉल किया, तब उन्हें जानकारी हुई की उन्होंने उप सचिव को कोई कॉल ही नहीं किया है। इसके बाद उप सचिव को एहसास हो गया कि उनके साथ ठगी की कोशिश की गई है। बता दें इससे पहले भी साइबर ठगों ने कई आईएएस अधिकारियों के नाम पर ठगी की कोशिश की है। अपराधी अधिकारियों के मातहत कर्मियों को व्हाट्सएप मैसेज कर गिफ्ट वाउचर की मांग करते हैं। अब तक पुलिस ने इन मामलों में कोई भी बड़ी कार्रवाई नहीं की है।

अपर मुख्य सचिव की तस्वीर के माध्यम से भी ठगी का प्रयास

साइबर ठगों ने इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की तस्वीर का व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों से ठगी का प्रयास किया है। मामले में 24 सितंबर को एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। ऐसा ही एक और मामला 20 सितंबर को गांधी मैदान थाने में दर्ज कराया गया है। साइबर ठगों ने उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौड्रिक की तस्वीर लगाकर ठगी का प्रयास किया था। इतना ही नहीं पटना के कमिश्नर कुमार रवि और डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के नाम पर भी ठगी की कोशिश की जा चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article