पटना

Nawada News: आज से करवट लेगा मौसम, पूरे हफ्ते बारिश की संभावना; मानसून भी देगा दस्तक

आज यानी सोमवार 16 जून से नवादा जिले के मौसम में बदलाव की संभावना है। आज जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। जानिए इस पूरे हफ्ते जिले में मौसम कैसा रहेगा।

Image

नवादा जिले में इस पूरे हफ्ते बारिश की संभावना (फोटो - AI Image)

बिहार के नवादा में मौसम में बदलाव की संभावना है, जो आज यानी सोमवार 16 जून से शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, जिले के एक या दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है, साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

रविवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन तापमान में गिरावट आई, जो 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तक पहुंच गया। बारिश की संभावना 74 प्रतिशत बताई गई है, जिसमें 2.4 एमएम बारिश की उम्मीद है।

कृषि मौसम वैज्ञानिक रौशन कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है, साथ ही 1.7 एमएम बारिश हो सकती है। मंगलवार को बारिश की संभावना 72 प्रतिशत है, जिसमें 11.4 एमएम बारिश की उम्मीद है।

बुधवार को 63 प्रतिशत संभावना के साथ 5 एमएम बारिश हो सकती है। गुरुवार को 70 प्रतिशत संभावना के साथ 14.7 एमएम बारिश की संभावना है, जबकि शुक्रवार को 59 प्रतिशत संभावना के साथ 4.7 एमएम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की भी संभावना है, जो अगले 24 घंटों में गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो सकता है। मौसम प्रणाली के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई से होकर गुजर रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article