पटना

मुजफ्फरपुर में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, बैंक लूटने की फिराक में थे बदमाश, गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में बैंक लूटने की फिराक में आए बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पर पहले से ही अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Image

पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक लूटने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़
  • मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने की घेराबंदी
  • दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बैंक लूटने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें इलाज के लिए भर्ती करा दिया। बदमाश हथियार से लैस होकर बैंक लूटने के इरादे से आए थे। पुलिस को बदमाशों के पास से हथियार बरामद हुए हैं।

बैंक के आसपास घूम रहे थे बदमाश

जानकारी के अनुसार बदमाश इंडियन बैंक को लूटने की फिराक में आए थे। जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में सूचना मिली की दो बदमाश बैंक लूटने की फिराक में हैं और बैंक के आसपास घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग बंद नहीं की। जिसके बाद पुलिस ने जबावी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। इस दौरान दोनों बदमाश घायल हो गए।

बदमाशों पर पहले से अपराधिक मुकदमे दर्ज

बदमाशों के नाम सुंदरम और दीपू है। मुठभेड़ के दौरान सुंदरम को दो गोली और दीपू को एक गोली लगी है। इस दौरान सिवापट्टी थानेदार मनमोहन कुमार और अन्य पुलिसकर्मी गोलियों से बाल-बाल बचे हैं। बदमाशों की फायरिंग से तीन गोलियां पुलिस की गाड़ी पर भी लगी हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। कांटी थाना क्षेत्र के रहने वाले सुंदरम पर करीब एक दर्जन अपराधिक मामले दर्ज है। उसने बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दीपू पर भी कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article