पटना

Pappu Yadav News: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन, पटना AIIMS में चल रहा था इलाज

Pappu Yadav Father Passes Away: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन हो गया, 83 साल के उनके पिता चंद्र नारायण यादव कुछ समय से बीमार थे उनका दो साल से चलना फिरना बंद था।

Image

सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता का मंगलवार की सुबह निधन हो गया
  • पिता चंद्र नारायण यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था
  • पप्पू यादव ने अपने पिता के निधन पर दुख जताया है

Pappu Yadav Father Passes Away: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था, पप्पू यादव ने अपने पिता के निधन पर दुख जताया है गौर हो कि उनके पिता चंद्र नारायण यादव जिनकी उम्र 83 साल थी वो कुछ समय से बीमार थे और बताते हैं कि उनका दो साल से चलना फिरना बंद था।

पप्पू यादव ने एक्स पर इस दुखद घटना की जानकारी दी है। पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा, “मेरी दुनिया उजड़ गई! मेरे सृजनकर्ता, आदर्श, मेरे विचारकेंद्र, मेरे प्रेरणाश्रोत, मेरे पथप्रदर्शक, मेरी शक्ति के उत्स पिताजी नहीं रहे! पापा आपके बिना मैं कुछ नहीं!”

तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें पटना एम्स मे भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पूर्णिया के ही एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था

इससे पहले तबीयत खराब होने के बाद बीते तीन सितंबर को पप्पू यादव के पिता को पूर्णिया के ही एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था फिर बाद में पूर्णिया से आठ सितंबर को उन्होंने पटना एम्स में पिता को भर्ती कराया था, इसकी जानकारी भी उन्होंने 9 सितंबर को एक्स पर दी थी।

'उनका सानिध्य मेरी सर्वोच्च शक्ति है'

पटना एम्स में भर्ती कराने के बाद पप्पू यादव ने लिखा था, 'मेरे पिताजी पटना एम्स में इलाजरत हैं. कल ही उन्हें पूर्णिया से पटना एम्स लाए हैं. जनसेवा के तमाम दायित्वों को अपने सहयोगियों को सौंप पिताजी की सेवा के लिए पटना में हूं. मेरे सृजनकर्ता ही नहीं, वह मेरी विचारधारा और दर्शन के भी निर्माता हैं, उनका सानिध्य मेरी सर्वोच्च शक्ति है.'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article