पटना

मनोज झा ने एक बार फिर बताया तेजस्वी को CM चेहरा, महागठबंधन में अब भी संशय

महागठबंधन में अबतक CM के चेहरे पर सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच तेजस्वी के मुख्यमंत्री चेहरा बनने के थोड़ी और हवा बन गई है। राजद सांसद मनोज झा ने एक बार रविवार को फिर तेजस्वी यादव ही सीएम का चेहरा बताया।

Image

मनोज झा ने तेजस्वी को बताया सीएम उम्मीदवार

Photo : PTI

Bihar Election 2025: महागठबंधन बिहार चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित कर रही है। ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस से राजद की बात नहीं बन पा रही है। बीते दिनों ऐसी भी चर्चाएं चलीं कि महागठबंधन बिना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिहार चुनाव में उतर सकती है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने रविवार को महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे पर खुलकर बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ही सीएम का चेहरा हैं।

सांसद मनोज झा ने कहा कि आज जो परिस्थितियां हैं, उनमें तेजस्वी यादव ही सीएम का चेहरा हैं। वह चाहकर भी इसे छोड़ नहीं सकते हैं क्योंकि बिहार की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। यह नरेटिव घर-घर पहुंच गया है। आज बिहार की जनता मानती है कि नौकरी मतलब तेजस्वी यादव।

राजद नेता मनोज झा ने आगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान 'क्राइम कैपिटल' पर कहा कि आज देश के लिए बिहार चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने कहा, यह चिंता का विषय है। अभी विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के 'एक्स' हैंडल को देख लीजिए, जहां-जहां उन्होंने दौरा किया। हाल ही में मुजफ्फरपुर गए थे, इसके बाद कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचता है। आज देश के लिए बिहार चिंता का विषय बन गया है। जब कोई राज्य सामूहिक चिंता का विषय होता है, तो उसे खारिज करने से बेहतर है कोर्स करेक्शन किया जाए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लगातार यही संदेश दे रहे हैं।"

इधर, राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाने को लेकर राजद नेता मनोज झा ने कहा कि राहुल गांधी ने जो लेख लिखा, वह तथ्य और प्रमाण के साथ लिखा। चुनाव आयोग को हमेशा याद रखना चाहिए कि उनका काम है स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना। यह स्वतंत्र और निष्पक्ष शब्द बहुत मायने रखते हैं। उस दृष्टिकोण से चुनाव आयोग को अपनी गरिमा बचाने के लिए प्रोएक्टिव कदम लेना चाहिए।

इससे पहले राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नवंबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में मैच फिक्सिंग जैसी धांधली का आरोप लगाया। राहुल गांधी के इस आरोप के बाद देश में राजनीति तेज हो गई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के दावों को चुनाव आयोग ने बेतुका बताया है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें