पटना

बहन को भगाने के शक में जीजा ने घर में अकेली साली पर किया अटैक

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला ने अपने जीजा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। आरोप है कि जीजा ने उस पर हमला किया और वहां से भाग निकला। अफवाह तो यह भी है कि जीजा ने महिला के साथ रेप की कोशिश की थी और विफल होने पर तेजाब फेंक दिया।

Image

साली को घर में अकेला पाकर किया हमला

Photo : Twitter

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जीजा ने अपनी साली पर जानलेवा हमला कर दिया। अफवाह है कि जीजा ने साली पर तेजाब फेंका। कहा जा रहा है कि दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने के बाद जीजा ने साली पर तेजाब फेंका। इधर पुलिस का कहना है कि उन्हें दुष्कर्म की कोशिश के संबंध में शिकायत अभी तक नहीं मिली है।

घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां बहनोई ने अपनी साली को अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया। पीड़िता ने इस मामले में सिकंदरपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह घटना के बाद से फरार है।

बताया जा रहा है कि बहनोई ने अपनी साली पर हमला उस समय किया जब उसे शक हुआ कि उसकी साली उसकी बड़ी बहन के गायब होने में शामिल हो सकती है। महिला ने पुलिस को सूचित किया है कि उसकी बड़ी बहन पिछले दो महीनों से गायब है और सभी उसकी तलाश में जुटे हैं।

पीड़िता ने बताया कि बहनोई ने उसे घर में अकेला पाकर मारपीट की और उसके गहने भी छीन लिए। उसने यह भी कहा कि शोर मचाने पर बहनोई भाग निकला, वरना वह और भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता था। इस घटना के संबंध में तेजाब फेंकने की अफवाह भी फैली रही है, जिसमें कहा गया कि बहनोई ने दुष्कर्म में विफल होने के बाद तेजाब फेंका। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिलने की बात कही है।

पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने उसे सुरक्षा का आश्वासन भी दिया है। आरोपी की तलाश अब भी जारी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article