पटना

मुजफ्फरपुर में 10 साल के बच्चे के साथ गलत काम, कुकर्म का शिकार बच्चा खून से लथपथ घर पहुंचा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 10 साल बच्चे के साथ कुकर्म की घटना से एक बार फिर सनसनी फैल गई। हाल के दिनों में दो नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटना भी हुई थी, जिसमें से एक की मौत हो गई थी। 10 वर्षीय बच्चा खून से लथपथ घर पहुंचा, तो उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Image

10 साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा के मामलों में हाल के वर्षों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बिहार के मुजफ्फरपुर में 10 साल के एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना सामने आयी है। इस संबंध में जानकारी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और हर कोई रोष में दिखा।

घटना मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक 10 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना सामने आई। जब बच्चा खेल रहा था, उसी समय 20 साल का एक युवक उसे जबरन अपने साथ ले गया। आरोपी ने बच्चे के साथ मारपीट की और उसे घर में बंद कर दिया, जहां उसके साथ कुकर्म किया। बच्चा खून से लथपथ होकर घर पहुंचा, जिससे उसके परिवार में हड़कंप मच गया।

पीड़ित बच्चे की मां ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चे को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के SKMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद, मुजफ्फरपुर में हाल ही में हुए दो अन्य रेप कांडों को लेकर भी चर्चा गर्म हो गई है।

एक मामले में, कुढ़नी में एक मछली विक्रेता ने 9 साल की दलित बच्ची से रेप किया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, तुर्की थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 11 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया, जिसके बाद पुलिस ने भी कार्रवाई में देरी की। इस मामले में एसएसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया, जिसके बाद आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article