Extended poll timings in Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी के इस कहर को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने बिहार के कुछ लोगसभा सीटों में वोटिंग के टाइम को बढ़ा दिया है। बिहार के चार संसदीय क्षेत्रों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय 2 घंटे आगे बढ़ा दिया गया है। बुधबार को यह जानकारी दी गई।
बिहार में इन क्षेत्रों में बदला गया वोटिंग का समय (Voting Time in Bihar Extended)
जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर लोकसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम को 4 बजे तक का रखा गया था। लेकन,अब आयोग ने इन सीटों पर वोटिंग के समय को बढ़ाने का फैसला लिया है।
बिहार में अब सुबह 7 से 6 बजे तक होंगी वोटिंग (Voting Time in Bihar)
बिहार में पड़ रही गर्मी को देखते हुए इन निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों के साथ सलाह के बाद यह बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने इन लोकसभा सीटों के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मददान केंद्रों पर मतदान का समय 2 घंटे बढ़ाकर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कर दिया है।
सुरक्षा की स्थिति पर भी निर्मर करता है समय
इन निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत दूसरों मतदान केंद्रों पर मतदान का समय सुबह 7 बज से शाम 4 बजे तक ही रहगेा। वोटिंग का सामान्य समय सुबह सात बजे से शाम 4 बजे तक का ही होता है। लेकिन, यह क्षेत्र , सूर्यास्त और सुरक्षा की स्थिति पर भी निर्मर करता है। बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर में अलग-अलग चरणों में मतदान होंगे।
