पटना

वाल्मीकि नगर से जल्द उड़ान भरेंगे छोटे विमान, एयरपोर्ट विस्तार की तैयारी तेज

वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 303 एकड़ भूमि की जरूरत है, जिसमें से 73 एकड़ पहले से उपलब्ध है। बाकी 229 एकड़ भूमि के लिए सर्वे और प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। एयरपोर्ट को 19 सीटर विमानों के संचालन योग्य बनाने की योजना है। इसके विस्तार के लिए अगर सरकारी भूमि नहीं मिली तो रैयती भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Walmiki Nagar Airport: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट को विकसित करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए बगहा-2 अंचल में भूमि चिह्नित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। बुधवार को अंचलाधिकारी (सीओ) रवि प्रकाश चौधरी ने खुद मौके पर जाकर एयरपोर्ट के आसपास की जमीन का निरीक्षण और सर्वे किया।

एयरपोर्ट के लिए 229 एकड़ भूमि की जरूरत

एयरपोर्ट संचालन के लिए कुल 303 एकड़ भूमि की जरूरत है। जिसमें से वर्तमान में केवल 73 एकड़ भूमि ही उपलब्ध है। शेष 229 एकड़ भूमि का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। इस एयरपोर्ट को उत्तर बिहार में छोटे विमानों, खासतौर पर 19 सीटर प्लेन के संचालन के लिए विकसित किया जाएगा।

एयरपोर्ट के पूर्वी हिस्से में होगा विस्तार

सीओ ने बताया कि एयरपोर्ट के पश्चिमी हिस्से में जलभराव के कारण वहां विस्तार संभव नहीं है, इसलिए पूर्वी भाग में सरकारी भूमि की पहचान की जा रही है। यदि सरकारी भूमि नहीं मिलती है तो रैयती भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। सांसद सुनील कुशवाहा और विधायक रिंकू सिंह ने भी इस दिशा में पत्राचार किया है। इससे क्षेत्र के हवाई संपर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article