पटना

Bageshwar Dham: पटना में बागेश्वर बाबा के दिव्य दरबार में लालू यादव की बेटी ने भी लगाई अर्जी, जानिए क्या मांगा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 14, 2023, 11:58 PM IST

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के बाद अब उनकी बेटी रोहिणी आचार्य बागेश्वर वाले बाबा पर बड़ा हमला करते हुए उन्हें पर्ची वाले बाबा की संज्ञा दी है।

Image

लालू यादव की बेटी रोहिणी ने भी बाबा के पास अर्जी लगा दी है

बागेश्वर वाले बाबा के पटना आगमन के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने उनको खुली चुनौती दी थी और अब उनकी बहन रोहिणी आचार्य बाबा के खिलाफ सामने आई हैं, बिहार पहुंचे बाबा बागेश्वर से लालू यादव की बेटी रोहिणी ने भी अर्जी लगाई है और बाबा से बहुत बड़ी ये खास मांग कर डाली।

लालू यादव की बेटी रोहिणी ने भी बाबा के पास अर्जी लगा दी है जबकि विरोध करनेवालों में रोहिणी मंत्री भाई तेज प्रताप का नाम भी शामिल है। उन्होंने बाबा बागेश्वर बाबा का विरोध करने के लिए ब्रिगेड तक बना डाली है।

रोहिणी ने धीरेंद्र शास्त्री के पास ट्वीट से लगाई ये पर्ची

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी धीरेंद्र शास्त्री से अर्जी लगाई है, वो खुद दरबार में नहीं पहुंची हैं बल्कि अपनी ये अर्जी उन्होंने ट्वीट कर लगाया है। रोहणी ने बाबा से अपनी अर्जी लगाते हुए कहा है कि 'पर्ची वाले बाबा से यहीं हमारी विनती है, बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, हमारी करनी पूर्ति है।'

पटना में नहीं लगेगा बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार

गौर हो कि राजधानी पटना के पास तरेत पाली मठ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का हनुमंत कथा चल रही है, दूसरे दिन यानी संडे 14 मई को हनुमंत कथा का समापन समय से पहले कर दिया गया वहीं सोमवार यानी 15 मई को लगने वाला दिव्य दरबार भी स्थगित कर दिया गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से अपील किया कि श्रद्धालु सोशल मीडिया पर, टीवी पर हनुमंत कथा देखें और सुनें, साथ ही उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या देखकर हम गदगद हैं और आपका ये प्यार हम कभी भूलेंगे नहीं।

पटना में हनुमंत कथा के पहले दिन ही हिंदू राष्ट्र की हुंकार भरी थी

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने पटना में हनुमंत कथा के पहले दिन ही हिंदू राष्ट्र की हुंकार भरी थी। तेज प्रताप यादव ने बाबा बागेश्वर के पटना दौरे का विरोध किया था। इस विरोध के बीच बाबा बागेश्वरधाम न सिर्फ पटना पहुंचे बल्कि हनुमंत कथा के पहले दिन ही हिंदू राष्ट्र का नारा भी दिया था। बागेश्वर बाबा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए हनुमान जी अपनी सेना जोड़ देंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम जी अपने आप संयोग बना देंगे जैसे लंका जाने के लिये पुल के लिये पत्थर जोड़ दिए थे। वैसे ही हिंदू राष्ट्र के लिए कड़ियां भी जोड़ देंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article