पटना

लालू यादव ने पोते का नाम रखा 'इराज', दादा ने दी ट्वीट पर जानकारी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने घोषणा की कि उनके नवजात पोते को 'इराज' नाम दिया गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दूसरी बार पिता बने हैं। ऐसे में ये नाम चर्चाओं में है कि आखिर इसका मतलब क्या है? तो चलिए जानते हैं।

Image

लालू प्रसाद यादव ने पोते का नाम रखा 'इराज'

Photo : Twitter

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने घोषणा की कि उनके नवजात पोते का नाम 'इराज' रखा गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बनने का गौरव प्राप्त किया है।। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को पुत्र को जन्म दिया।

लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा किया कि उन्होंने और राबड़ी देवी ने अपने पोते का नाम 'इराज' रखा, जबकि तेजस्वी और राजश्री ने उसका पूरा नाम 'इराज लालू यादव' तय किया। उन्होंने बताया कि कात्यायनी के छोटे भाई का जन्म मंगलवार को हुआ, जो बजरंग बली हनुमान का दिन माना जाता है, इसलिए परिवार ने यह नाम चुना।

नाम का मतलब

बात अगर इराज नाम के अर्थ की करें तो ये भगवान हनुमान, फूल, प्राणिक जल का जन्मा, प्रेम के स्वामी कामदेव से जुड़ा है। लालू प्रसाद यादव के घर उनके नवजात पोते इराज का आगमन मंगलवार के दिन हुआ है। मान्यताओं के मुताबिक, मंगलवार का दिन भगवान हनुमान का होता है और यही कारण है कि राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने पोते का नाम इराज रखा है।

इस मौके पर परिवार ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अस्पताल जाकर परिवार से मुलाकात की।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article